राज्यसभा सचिवालय
विभाग-संबंधित विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन संबंधी संसदीय स्थायी समिति की 413-415वीं रिपोर्ट पर प्रेस विज्ञप्ति
प्रविष्टि तिथि:
07 AUG 2026 7:30PM by PIB Delhi
डॉ. मेधा विश्राम कुलकर्णी, संसद सदस्य, राज्य सभा, की अध्यक्षता वाली विभाग-संबंधित विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने शुक्रवार, 7 अगस्त, 2026 को संसद में निम्नलिखित प्रतिवेदन प्रस्तुत किए/सभा पटल पर रखे:-
- i. ‘दिल्ली एनसीआर में जल प्रदूषण तथा इसके शमन हेतु विभिन्न अभिकरणों द्वारा उठाए गए कदमों’ संबंधी 402वें प्रतिवेदन में निहित सिफारिशों/समुक्तियों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई संबंधी 413वां प्रतिवेदन;
- 'सीएसआईआर-केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईआर-सीएसआईओ) और सीएसआईआर-जीनोमिक्स तथा समवेत जीवविज्ञान संस्थान (सीएसआईआर-आईजीआईबी) के कामकाज की समीक्षा' विषय पर 403वें प्रतिवेदन में निहित सिफारिशों/समुक्तियों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई संबंधी 414वां प्रतिवेदन; और
- 'टाटा मेमोरियल केंद्र (टीएमसी), भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) तथा न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के कामकाज की समीक्षा' विषय पर 404वें प्रतिवेदन में निहित सिफारिशों/समुक्तियों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई संबंधी 415वां प्रतिवेदन।
2. समिति ने 05 अगस्त, 2026 को हुई अपनी बैठक में प्रारूप प्रतिवेदनों पर विचार किया और उन्हें स्वीकार किया।
3. ये प्रतिवेदन https://sansad.in/rs पर भी उपलब्ध हैं।
****
आरकेके
(रिलीज़ आईडी: 2296293)
आगंतुक पटल : 129