जनजातीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए कार्यान्वयन एजेंसियां

प्रविष्टि तिथि: 06 AUG 2026 12:35PM by PIB Delhi

जनजातीय कार्य राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय, वन धन विकास केंद्रों (वीडीवीके) की स्थापना के माध्यम से जनजातीय जनसंख्या में आजीविका के अवसरों एवं उद्यमशीलता को सुगम बनाने एवं बढ़ावा देने हेतु भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड) के माध्यम से प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन (पीएमजेवीएम) एवं प्रधानमंत्री जनजाति महा न्याय अभियान (पीएम-जनमन) योजना कार्यान्वित करता है। इन वीडीवीके से संबद्ध सदस्यों का मूल्य संवर्धन प्रशिक्षण एवं क्षमता-निर्माण/कौशल विकास इस योजना का अभिन्न अंग है।

तेलंगाना राज्य गिरिजन सहकारी निगम लिमिटेड, तेलंगाना राज्य में वीडीवीके की स्थापना हेतु राज्य कार्यान्वयन एजेंसी है। इस एजेंसी को राज्य नोडल विभाग अर्थात जनजातीय कल्याण विभाग, तेलंगाना सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया है।

हालांकि, यह प्रस्तुत किया गया है कि मंत्रालय ने जनजातीय उद्यमियों को विभिन्न आजीविका सृजन गतिविधियों हेतु रियायती ऋण प्रदान करने के लिए 'राष्ट्रीय/राज्य अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम को इक्विटी सहायता' योजना के अंतर्गत जनजातीय सहकारी वित्त निगम (ट्राइकोर) को इक्विटी (हिस्सेदारी) सहायता प्रदान की है।

***

पीके/केसी/एसएस/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2295440) आगंतुक पटल : 42
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil