संचार मंत्रालय
डाक विभाग – दिल्ली परिमंडल द्वारा राखी डाक की बुकिंग हेतु विशेष व्यवस्थाएँ; दिल्ली एवं नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों सहित 34 प्रमुख डाकघरों में विशेष काउंटर स्थापित
डाक विभाग ने ग्राहकों से राखी की सुरक्षित एवं समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए अपनी 24 स्पीड पोस्ट एवं 48 स्पीड पोस्ट सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
प्रविष्टि तिथि:
05 AUG 2026 11:20AM by PIB Delhi
इस वर्ष रक्षा बंधन (राखी पर्व) दिनांक 28.08.2026 को मनाया जाएगा। राखी संबंधी डाक वस्तुओं का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा निम्नलिखित डाकघरों में 22.08.2026 तक राखी डाक की बुकिंग हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। इस अवधि में दिल्ली के 34 प्रमुख डाकघरों के अतिरिक्त दिल्ली रेलवे स्टेशन तथा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी विशेष राखी डाक बुकिंग काउंटर स्थापित किए जाएंगे, ताकि ग्राहकों को राखी संबंधी डाक वस्तुओं की बुकिंग में सुविधा प्राप्त हो तथा डाक का निर्बाध प्रेषण सुनिश्चित किया जा सके।
अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए ग्राहकों से अनुरोध है कि वे अपनी राखियाँ समय रहते निम्नलिखित डाकघरों में जमा कराएँ।
|
क्र.
|
डाकघर
|
क्र.
|
डाकघर
|
|
1
|
अशोक विहार प्रधान डाकघर-110052
|
19
|
मालवीय नगर डाकघर-110017
|
|
2
|
कृष्णा नगर प्रधान डाकघर-110051
|
20
|
मलकागंज डाकघर-110007
|
|
3
|
लोधी रोड प्रधान डाकघर-110003
|
21
|
मायापुरी डाकघर-110064
|
|
4
|
कालकाजी प्रधान डाकघर-110019
|
22
|
महरौली डाकघर-110030
|
|
5
|
इन्द्रप्रस्थ प्रधान डाकघर-110002
|
23
|
नई सब्जी मण्डी डाकघर-110033
|
|
6
|
संसद मार्ग प्रधान डाकघर-110001
|
24
|
पटेल नगर डाकघर-110008
|
|
7
|
नारायणा इण्ड. एस्टेट प्रधान डाकघर-110028
|
25
|
पश्चिम विहार डाकघर-110063
|
|
8
|
रमेश नगर प्रधान डाकघर-110015
|
26
|
रोहिणी डाकघर-110085
|
|
9
|
सरोजनी नगर प्रधान डाकघर-110023
|
27
|
आर.के. पुरम सेक्टर-5 डाकघर-110022
|
|
10
|
सिविल लाइन्स डाकघर-110054
|
28
|
राष्ट्रपति भवन डाकघर-110004
|
|
11
|
चाणक्यपुरी डाकघर-110021
|
29
|
सीलमपुर डाकघर-110053
|
|
12
|
दिल्ली जी.पी.ओ.-110006
|
30
|
एसआरटी नगर डाकघर-110055
|
|
13
|
दिल्ली कैन्ट डाकघर-110010
|
31
|
सरस्वती विहार डाकघर-110034
|
|
14
|
हौज खास डाकघर-110016
|
32
|
श्री निवासपुरी डाकघर-110065
|
|
15
|
जनकपुरी डाकघर-110058
|
33
|
आर.के. पुरम (मुख्य) डाकघर-110066
|
|
16
|
करोलबाग डाकघर-110005
|
34
|
नई दिल्ली जी.पी.ओ.-110001
|
|
17
|
केशव पुरम/ओंकार नगर डाकघर-110035
|
35
|
दिल्ली ट्रांजिट मेल ऑफिस (दिल्ली रेलवे स्टेशन)-110006
|
|
18
|
लाजपत नगर डाकघर-110024
|
36
|
नई दिल्ली ट्रांजिट मेल ऑफिस (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन)-110001
|
डाक विभाग ग्राहकों को राखी तथा अन्य महत्वपूर्ण डाक वस्तुओं का सुरक्षित एवं समयबद्ध वितरण करने के लिए 24 स्पीड पोस्ट तथा 48 स्पीड पोस्ट सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रोत्साहित करता है। इन सेवाओं के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा में वितरण सुनिश्चित किया जाता है तथा विलंब होने की स्थिति में रकम वापिसी की सुविधा भी उपलब्ध है।
24 स्पीड पोस्ट सेवा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई एवं हैदराबाद सहित छह प्रमुख महानगरों के लिए उपलब्ध है। यह सेवा तेज, विश्वसनीय एवं सुनिश्चित वितरण प्रदान करती है। इसके लिए दिल्ली के निम्नलिखित 35 नामित बुकिंग कार्यालयों में बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।
|
क्र.
|
कार्यालय
|
क्र.
|
कार्यालय
|
|
1
|
बीपीसी बीएनपीएल एसपी हब, पीबीसी कश्मीरी गेट - 110006
|
19
|
सरोजिनी नगर प्रधान डाकघर - 110023
|
|
2
|
बसंत लोक बीएनपीएल एसपी हब - 110057
|
20
|
नारायणा औद्योगिक क्षेत्र प्रधान डाकघर - 110028
|
|
3
|
बीएनपीएल एमएमपीसी - 110037
|
21
|
रमेश नगर प्रधान डाकघर - 110015
|
|
4
|
मार्केट रोड बीएनपीएल एसपी हब - 110001
|
22
|
सिविल लाइंस उप डाकघर - 110054
|
|
5
|
कृष्णा नगर प्रधान डाकघर (बीपीसी) - 110051
|
23
|
स्वामी राम तीर्थ नगर उप डाकघर - 110055
|
|
6
|
दिल्ली जी.पी.ओ. (बीपीसी) - 110006
|
24
|
एंड्रयूजगंज उप डाकघर - 110049
|
|
7
|
नई दिल्ली प्रधान डाकघर (बीपीसी) - 110001
|
25
|
लाजपत नगर उप डाकघर - 110024
|
|
8
|
नारायणा औद्योगिक क्षेत्र प्रधान डाकघर (बीपीसी) - 110028
|
26
|
मालवीय नगर उप डाकघर - 110017
|
|
9
|
आरएमएस भवन पीओएस काउंटर - 110006
|
27
|
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी उप डाकघर - 110025
|
|
10
|
ईकॉमर्स केंद्र, सफदरजंग - 110003
|
28
|
ओखला औद्योगिक क्षेत्र उप डाकघर - 110020
|
|
11
|
बीपीसी मार्केट रोड - 110001
|
29
|
दिल्ली कैंट उप डाकघर - 110010
|
|
12
|
दिल्ली जी.पी.ओ. - 110006
|
30
|
हौज खास उप डाकघर - 110016
|
|
13
|
नई दिल्ली जी.पी.ओ. - 110001
|
31
|
वसंत कुंज उप डाकघर - 110070
|
|
14
|
कृष्णा नगर प्रधान डाकघर - 110051
|
32
|
द्वारका सेक्टर-6 उप डाकघर - 110075
|
|
15
|
इन्द्रप्रस्थ प्रधान डाकघर - 110002
|
33
|
जनकपुरी बी-1 उप डाकघर - 110058
|
|
16
|
संसद मार्ग प्रधान डाकघर - 110001
|
34
|
मायापुरी उप डाकघर - 110064
|
|
17
|
कालकाजी प्रधान डाकघर - 110019
|
35
|
तिलक नगर उप डाकघर - 110018
|
|
18
|
लोधी रोड प्रधान डाकघर - 110003
|
|
|
*****
एएमके / एआर
(रिलीज़ आईडी: 2294679)
आगंतुक पटल : 204