संचार मंत्रालय
अनचाहे वाणिज्यिक संचार (यूसीसी) के विरुद्ध कार्रवाई की त्रैमासिक मुख्य बातें,
1 अप्रैल, 2026 से 30 जून, 2026 की अवधि के लिए (वित्त वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही)
प्रविष्टि तिथि:
04 AUG 2026 3:21PM by PIB Delhi
|
विवरण
|
मुख्य आंकड़े (पूर्ण संख्या में)
|
|
30 जून 2026 तक देश में कुल ग्राहक आधार
|
1.348 बिलियन
|
|
अप्रैल 2026 से जून 2026 के दौरान दूरसंचार नेटवर्क में की गई कुल कॉल
|
730.82 बिलियन
|
|
अप्रैल 2026 से जून 2026 के दौरान दूरसंचार नेटवर्क में भेजे गए कुल एसएमएस
|
691.09 बिलियन
|
|
अप्रैल 2026 से जून 2026 के दौरान दर्ज की गई कुल यूसीसी शिकायतें
|
1.085 मिलियन
|
|
अप्रैल 2026 से जून 2026 के दौरान कुल कार्रवाई योग्य शिकायतें
|
0.553 मिलियन
|
|
वित्त वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही के दौरान कार्रवाई योग्य शिकायतों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई
|
|
पहली बार नियमों के उल्लंघन पर दूरसंचार सेवाओं पर 15 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया
|
1,37,053
|
|
नियमों के बार-बार उल्लंघन के कारण दूरसंचार सेवाएं 1 वर्ष के लिए बंद कर दी गईं
|
46,786
|
|
एक वर्ष के लिए काली सूची में डाले गए प्रेषकों की कुल संख्या*
|
263
|
|
ब्लॉक किए गए एसएमएस हेडर की कुल संख्या
|
2,873
|
* प्रेषक एक प्रमुख इकाई या टेलीमार्केटर है जिसके पास एक या अधिक टेलीफोन नंबरों या संचार के लिए उपयोग किए जाने वाले एसएमएस हेडर का स्वामित्व है।
महत्वपूर्ण बातें:
❖ कुल मिलाकर, वित्त वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में 183 हजार दूरसंचार संसाधनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई और 263 प्रेषकों को काली सूची में डाला गया।
❖ बार-बार होने वाले उल्लंघनों को रोकने के लिए प्रवर्तन ने कई स्तरों को लक्षित किया– जाने वाले संदेशों पर रोक लगाना, दीर्घकालिक तौर पर कनेक्शन काटना, सभी ऑपरेटरों में प्रेषक को काली सूची में डालना और एसएमएस हेडर को ब्लॉक करना।
❖ वित्त वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में देश के दूरसंचार नेटवर्क में कुल 730.82 बिलियन कॉल के मुकाबले, यूसीसी शिकायतों की कुल संख्या 1.085 मिलियन रही, यानी प्रति मिलियन कॉल पर लगभग 1.5 शिकायतें ।
टीआरएआई डीएनडी ऐप
स्पैम संचार के विरुद्ध प्रवर्तन को मजबूत करने में टीआरएआई डीएनडी ऐप के माध्यम से उपभोक्ताओं की भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। यह ऐप उपभोक्ताओं को प्रचार संबंधी संदेशों को ब्लॉक करने या प्राप्त करने के लिए अपनी प्राथमिकताओं को आसानी से पंजीकृत करने और संशोधित करने का उपकरण है।
|
मद
|
मुख्य आंकड़े (पूर्ण संख्या में)
|
|
30.06.26 तक कुल ऐप डाउनलोड
|
3.316 मिलियन
|
|
अप्रैल 2026 से जून 2026 के दौरान सभी माध्यमों से प्राप्त यूसीसी शिकायतों की कुल संख्या
|
1.085 मिलियन
|
|
अप्रैल 2026 से जून 2026 के दौरान टीआरएआई डीएनडी ऐप के माध्यम से प्राप्त कुल शिकायतें
|
0.966 मिलियन
|
|
टीआरएआई डीएनडी ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का प्रतिशत
|
89%
|
महत्वपूर्ण बातें:
❖ एक्सेस प्रोवाइडर्स की ओर से प्राप्त सभी यूसीसी शिकायतों में से 89% शिकायतें टीआरएआई डीएनडी ऐप के माध्यम से दर्ज की जाती हैं।
डीएनडी प्राथमिकता पंजीकरण
उपभोक्ता किसी भी या सभी क्षेत्रों के प्रेषकों से प्रचार संबंधी संदेशों को अवरुद्ध करने या प्राप्त करने के लिए अपनी डू नॉट डिस्टर्ब (डीएनडी) प्राथमिकताएं पंजीकृत करने और संशोधित करने के लिए टीआरएआई डीएनडी ऐप, अपने दूरसंचार सेवा प्रदाता के ऐप/वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं या 1909 पर कॉल/एसएमएस भेज सकते हैं।
|
मानदंड
|
मुख्य आंकड़े (पूर्ण अंक में)
|
|
डीएनडी रजिस्ट्री में 30.06.2026 तक पंजीकृत कुल प्राथमिकताएं।
|
224 मिलियन
|
|
30.06.2026 तक देश में कुल ग्राहक आधार
|
1.348 बिलियन
|
|
पंजीकृत प्राथमिकताओं का प्रतिशत
|
16%
|
महत्वपूर्ण बातें:
❖ 1.12 अरब से अधिक ग्राहकों ने कोई प्राथमिकता दर्ज नहीं की है, इसलिए वे पंजीकृत टेलीमार्केटर्स और प्रेषकों से सभी व्यावसायिक संचार प्राप्त कर सकते हैं। व्यावसायिक संचार को नियंत्रित करने के इच्छुक उपभोक्ता डीएनडी रजिस्ट्री पर अपनी प्राथमिकताएं दर्ज कर सकते हैं।
टीआरएआई की ओर से नामित श्रृंखला: 140xx और 1600xx
टीआरएआई ने प्रचार संबंधी कॉलों के लिए 140 नंबर की विशेष श्रृंखला शुरू की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी कॉलें एक समर्पित नंबर श्रृंखला से ही आएं जिससे उपभोक्ता ऐसी कॉलों को आसानी से पहचान सकें और प्रबंधित कर सकें। 140 नंबर श्रृंखला से आने वाली कॉलों को डिलीवरी से पहले ग्राहकों की प्राथमिकताओं के अनुसार सत्यापित किया जाता है। यह विशेष श्रृंखला उपभोक्ता को कॉल स्वीकार करने या अस्वीकार करने का विकल्प देती है।
1600 नंबरों की श्रृंखला बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र की संस्थाओं द्वारा सेवा और लेनदेन संबंधी कॉलों के लिए तथा सरकार और नागरिकों के बीच संचार के लिए शुरू की गई थी। यह विशेष श्रृंखला ऐसे महत्वपूर्ण संचारों के लिए विश्वसनीय कॉलिंग नंबर प्रदान करती है।
ये समर्पित नंबरिंग श्रृंखलाएं मिलकर पारदर्शिता, उपभोक्ता विश्वास और स्पैम तथा धोखाधड़ी वाले संचार के विरुद्ध नियामक प्रवर्तन की प्रभावशीलता में सुधार करती हैं।
|
मद
|
मुख्य आंकड़े (पूर्ण संख्या में)
(वित्त वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही के दौरान)
|
|
140 सीरीज के नंबरों का उपयोग करके की गईं कुल प्रमोशनल कॉल
|
13.16 बिलियन
|
|
ग्राहकों की पंजीकृत डीएनडी प्राथमिकताओं के सत्यापन के बाद 140 सीरीज की कॉल ब्लॉक की गईं
|
1.48 बिलियन
|
|
पंजीकृत प्रेषकों/टेलीमार्केटर्स द्वारा भेजे गए वाणिज्यिक एसएमएस
|
248.06 बिलियन
|
|
ग्राहकों की पंजीकृत डीएनडी प्राथमिकताओं के सत्यापन के बाद प्रमोशनल एसएमएस ब्लॉक किए गए
|
7.30 बिलियन
|
|
1600 सीरीज के नंबरों से की गईं कुल कॉल
|
1.15 बिलियन
|
महत्वपूर्ण बातें:
❖ पंजीकृत डीएनडी प्राथमिकताओं ने लगभग 1.48 बिलियन प्रचार संबंधी कॉल और 7.30 बिलियन प्रचार संबंधी एसएमएस को अवरुद्ध करने में सक्षम बनाया जो प्रभावी उपभोक्ता प्राथमिकता के संबंध में प्रवर्तन को दर्शाता है।
❖ पंजीकृत संचार चैनलों के माध्यम से 13.16 बिलियन प्रचार कॉल और 248.06 बिलियन वाणिज्यिक एसएमएस भेजे गए।
आने वाली कॉल पर एआई-आधारित संदिग्ध स्पैम की पहचान
सामान्य 10 अंकों के नंबरों का उपयोग करके नियामक प्रणाली को दरकिनार करने वाली संस्थाओं से आने वाले संदिग्ध स्पैम कॉल और एसएमएस से उपभोक्ताओं को सतर्क करने के लिए, दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) ने एआई-आधारित प्रणालियों का उपयोग शुरु किया है। ये प्रणालियां कॉलिंग पैटर्न विश्लेषण के आधार पर ऐसे संदिग्ध स्पैम को चिह्नित करती हैं। इसके अतिरिक्त, दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने ऐसे स्पैम भेजने की उच्च संभावना वाली संस्थाओं को चेतावनी सूचनाएं भेजना शुरू कर दिया है। कोई संस्था स्पैम भेजने के लिए कई नंबरों का उपयोग कर सकती है। ये सूचनाएं संदिग्ध प्रेषकों को नियामक कार्रवाई की चेतावनी देती हैं ताकि वे आगे स्पैम भेजना बंद कर दें।
|
मद
|
मुख्य आंकड़े (पूर्ण संख्या में)
(वित्त वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही के दौरान)
|
|
कुल इनकमिंग कॉल
|
721.79 बिलियन
|
|
एआई आधारित प्रणालियों की ओर से संदिग्ध स्पैम के रूप में चिह्नित कुल इनकमिंग कॉल
|
22.99 बिलियन
|
|
कुल प्राप्त एसएमएस
|
836.31 बिलियन
|
|
एआई आधारित प्रणालियों द्वारा संदिग्ध स्पैम के रूप में चिह्नित कुल इनकमिंग एसएमएस
|
1.44 बिलियन
|
|
स्पैम भेजने की उच्च संभावना वाले संदिग्ध संगठनों को चेतावनी सूचना जारी की गई *
|
243 हजार
|
* चेतावनी सूचनाएं 23 जून, 2026 से भेजी जा रही हैं ।
महत्वपूर्ण बातें:
❖ एआई-आधारित स्पैम की पहचान ने 24.43 बिलियन संदिग्ध स्पैम कॉल/एसएमएस को चिह्नित किया जिससे उपभोक्ताओं को इस तरह के संचार को अनदेखा करने या सावधानीपूर्वक ऐसे संचार को चुनने का विकल्प मिला।
❖ चेतावनी सूचनाएं भेजने की शुरूआत के एक सप्ताह के भीतर संदिग्ध प्रेषकों को 243 हजार से अधिक चेतावनी सूचनाएं जारी की गईं।
****
पीके/केसी/केके/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2294329)
आगंतुक पटल : 60