रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने वायुसेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया

प्रविष्टि तिथि: 01 AUG 2026 3:57PM by PIB Delhi

एयर मार्शल तेजपाल सिंह एवीएसएम वीएम ने 1 अगस्त 2026 को उप वायु सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की सेवा में प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 16 जून 1990 को लड़ाकू पायलट के रूप में कमीशन प्राप्त करने वाले एयर मार्शल के पास 3500 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है। वे श्रेणी ए के योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और प्रायोगिक टेस्ट पायलट हैं। एयर मार्शल ने भारतीय वायु सेना में कई महत्वपूर्ण परिचालन, कमान और स्टाफ पदों पर कार्य किया है।

उनकी विशिष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए, एयर मार्शल को जनवरी 2011 में वायु सेना पदक और जनवरी 2021 में भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती एसवाईएसएम एवीएसएम वीएम से उप वायु सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया, जो 39 वर्षों की गौरवशाली और विशिष्ट राष्ट्र सेवा के बाद 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए।

 

 

***

पीके/केसी/केएल/एनके


(रिलीज़ आईडी: 2293034) आगंतुक पटल : 141
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil , Telugu