अंतरिक्ष विभाग
संसद प्रश्न: क्षेत्रीय उपग्रह नौवहन प्रणाली की परिचालन स्थिति
प्रविष्टि तिथि:
29 JUL 2026 4:06PM by PIB Delhi
आईआरएनएसएस-1एफ का मिशन जीवन (10 वर्ष) पूरा होने के बाद वर्तमान में एनएवीआईसी उपग्रह समूह में पीएनटी सेवाएं प्रदान करने के लिए तीन उपग्रह—आईआरएनएसएस-1बी, आईआरएनएसएस-1आई और एनवीएस-01—सक्रिय हैं। बुनियादी पोजिशनिंग सेवा उपलब्ध कराने के लिए कक्षा में कम-से-कम चार परिचालन उपग्रहों का होना आवश्यक है। इसलिए वर्तमान में एनएवीआईसी उपग्रह समूह स्वतंत्र पोजिशनिंग सेवा प्रदान करने में सक्षम नहीं है, हालांकि इसकी समय निर्धारण सेवा सुचारु रूप से कार्य कर रही है। सशस्त्र बल परिचालन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए वर्तमान में एनएवीआईसी सहित बहु-उपग्रह वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली का उपयोग कर रहे हैं।
चूंकि अधिकांश उपयोग मामलों में एनएवीआईसी का उपयोग बहु-उपग्रह वातावरण में किया जा रहा है, इसलिए उपयोगकर्ताओं के लिए किसी प्रकार की संवेदनशीलता या जोखिम की स्थिति नहीं है। अगला एनएवीआईसी उपग्रह एनवीएस-03 प्रक्षेपण के लिए तैयार है, जबकि अन्य दो उपग्रह एनवीएस-04 और एनवीएस-05 उन्नत निर्माण चरण में हैं।
यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
****
पीके/केसी/केपी/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2291364)
आगंतुक पटल : 160