इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड (SAIL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के वित्तीय परिणाम किए घोषित, मजबूत मुनाफा किया दर्ज

प्रविष्टि तिथि: 24 JUL 2026 9:23PM by PIB Delhi

 स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड (SAIL) ने 30 जून, 2026 को समाप्त हुई तिमाही के लिएअपने वित्तीय परिणाम आज 24 जुलाई, 2026 को घोषित किए हैं।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1FY27) में कंपनी के प्रदर्शन की एक झलक:

विवरण

इकाई

Q1 25-26

Q4 25-26

Q1 26-27

कच्चा इस्पात उत्पादन

मिलियन टन

4.85

5.08

4.76

विक्रय मात्रा

मिलियन टन

4.55

5.32

4.16

प्रचालन से कारोबार

रुपया करोड़

25,921

30,813

26,246

ब्याज, कर, मूल्यहास और ऋण चुकाने से पहले की कमाई (EBITDA)

रुपया करोड़

2,925

4,762

4,356

अप्रत्याशित वस्तुएं और कर से पहले का लाभ

रुपया करोड़

890

2,653

2,303

अप्रत्याशित वस्तुएं

रुपया करोड़

0

(330)

(144)

कर–पूर्व लाभ (PBT)

रुपया करोड़

890

2,324

2,159

कर – पश्चात लाभ (PAT)

रुपया करोड़

685

1,680

1,636

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1) में ज़बरदस्त मुनाफ़ा कमाया है। पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले इस बार कंपनी का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) 138% से भी ज़्यादा बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण सप्लाई चेन में दिक्कतें आ रही थीं। इसे देखते हुए, SAIL ने अपनी मरम्मत और मेंटेनेंस के कुछ कामों को निर्धारित समय से पहले ही इसी तिमाही में निपटा लिए। इस वजह से, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले कंपनी का प्रोडक्शन और सेल वॉल्यूम थोड़ा कम देखने को मिला। कंपनी ने पहले से सोच-समझकर यह जो तैयारी की, उससे आने वाली तिमाहियों में उत्पादन ज़्यादा स्थिर रहेगा और कंपनी का प्रदर्शन भी बेहतर होगा।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों पर बात करते हुए, SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक   डॉ. अशोक कुमार पंडा ने कहा, “दुनिया भर में चल रही अनिश्चितताओं के बावजूद, हमारे देश में स्टील की लगातार बढ़ती मांग की वजह से भारतीय स्टील इंडस्ट्री मजबूती से टिकी रही। सेल ने अपने कामकाज के तरीकों को बेहतर बनाकर, खर्चों को समझदारी से कंट्रोल करके और सही मार्केटिंग रणनीतियों की बदौलत वित्तीय वर्ष 2026-27 (FY27) की पहली तिमाही में बड़ा मुनाफा कमाया है। कंपनी को अपनी मजबूत विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षमताओं का लाभ उठाने का पूरा भरोसा है, और वह घरेलू स्टील की लगातार बढ़ती मांग का फायदा उठाते हुए अपने प्रदर्शन को मज़बूत करना जारी रखेगी।”

****

AG


(रिलीज़ आईडी: 2289228) आगंतुक पटल : 154
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi