स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एनएफएचएस-6 पर अपडेट


राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) देश भर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में महत्वपूर्ण सुधार दर्शाता है

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण -6 वयस्कों में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों में वृद्धि को उजागर करता है

प्रविष्टि तिथि: 24 JUL 2026 3:55PM by PIB Delhi

सरकार ने नवीनतम राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के प्रमुख निष्कर्षों का व्यापक विश्लेषण किया है।

प्रमुख निष्कर्ष इस प्रकार हैं: [एनएफएश-5 (2019-21) से एनएफएश-6 (2023-24) तक]

  • संस्थागत प्रसवों में 88.6 प्रतिशत से बढ़कर 90.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
  • एएनसी कवरेज 92.6 प्रतिशत से बढ़कर 95.9 प्रतिशत हो गया, और कम से कम चार एएनसी (प्रसवपूर्व देखभाल केन्‍द्र) पहुंचने वाली माताओं की संख्या 58.5 प्रतिशत से बढ़कर 65.2 प्रतिशत हो गई।
  • कुशल स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में होने वाले प्रसवों का प्रतिशत 89.4 प्रतिशत से बढ़कर 91.3 प्रतिशत हो गया।
  • गर्भनिरोधक के उपयोग की दर 66.7 प्रतिशत से बढ़कर 69.1 प्रतिशत हो गई।
  • साथ ही, कुल अपूर्ण आवश्यकता (उन लोगों का अनुपात जो गर्भावस्था से बचना या उसे टालना चाहते हैं लेकिन किसी भी विधि का उपयोग नहीं कर रहे हैं) 9.4 प्रतिशत से घटकर 8.5 प्रतिशत हो गई है, जो सीपीआर में वृद्धि का प्रत्यक्ष प्रतिबिंब है।
  • राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 और राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 दोनों में कुल प्रजनन दर (टीएफआर) 2 पर स्थिर बनी हुई है। यह प्रतिस्थापन स्तर 2.1 से नीचे है और लगातार प्रजनन दर में आई कमी को दर्शाता है।
  • 12 से 23 महीने की आयु के बच्चों में पूर्ण टीकाकरण कवरेज 83.8 प्रतिशत से बढ़कर 87.1 प्रतिशत हो गया है। (टीकाकरण कार्ड से प्राप्त जानकारी के आधार पर)
  • खसरा रोधी टीके की दूसरी खुराक का कवरेज भी 58.6 प्रतिशत से बढ़कर 71.8 प्रतिशत हो गया, इसमें उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
  • रोटावायरस वैक्सीन के मामले में सबसे उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जहां राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 और राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 के बीच कवरेज दोगुने से भी अधिक बढ़कर 36.4 प्रतिशत से 85.4 प्रतिशत हो गया है।
  • पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बौनापन 35.5 प्रतिशत से घटकर 29.3 प्रतिशत हो गया और गंभीर कुपोषण 7.7 प्रतिशत से घटकर 5.2 प्रतिशत हो गया।
  • राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 में मोटापे में वृद्धि भी दर्ज की गई है। यह पुरानी गैर-संचारी बीमारियों के लिए एक प्रमुख जोखिम कारक है - इसमें 15-49 वर्ष की आयु वर्ग की 30.7 प्रतिशत महिलाएं और 27.3 प्रतिशत पुरुष अधिक वजन वाले या मोटे बताए गए हैं।
  • 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वयस्कों में रक्त शर्करा का स्तर उच्च या बहुत उच्च (>140 मिलीग्राम/डीएल) होना या रक्त शर्करा को नियंत्रित करने के लिए दवा लेना महिलाओं (13.5 प्रतिशत से 17.8 प्रतिशत) और पुरुषों (15.6 प्रतिशत से 20.9 प्रतिशत) दोनों में बढ़ा है।
  • 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वयस्कों में उच्च रक्तचाप के मामलों में महिलाओं (21.3 प्रतिशत से 19.4 प्रतिशत) और पुरुषों (24.0 प्रतिशत से 22.1 प्रतिशत) दोनों में गिरावट देखी गई है।
  • अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य संकेतकों के बारे में विस्तृत जानकारी निम्नलिखित रिपोर्टों के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है:

https://www.nfhsiips.in/nfhsuser/assets/National प्रतिशत20Family प्रतिशत20Health प्रतिशत20Survey प्रतिशत20(NFHS-6) प्रतिशत202023-2024 प्रतिशत20Fact प्रतिशत20Sheets.pdf

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***

पीके/केसी/वीके/एम 


(रिलीज़ आईडी: 2289204) आगंतुक पटल : 46
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil