राज्यसभा सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राज्यसभा के नवनिर्वाचित और मनोनीत सदस्यों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम कल शुरू होगा


राज्यसभा के माननीय सभापति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ करेंगे

राज्यसभा के वरिष्ठ सदस्य और सचिवालय के अधिकारी नवनिर्वाचित और मनोनीत सदस्यों का मार्गदर्शन करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 24 JUL 2026 5:54PM by PIB Delhi

वर्तमान राज्यसभा के अनुभवी सदस्य और सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी नव निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों को संसद, विशेष रूप से राज्यसभा की प्रक्रियाओं और कामकाज से संबंधित विषयों पर जानकारी देंगे। दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ कल राज्यसभा के माननीय सभापति, श्री सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे।

राज्यसभा सचिवालय 25 और 26 जुलाई, 2026 को राज्यसभा के नव निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों के लिए दो दिवसीय इंटरैक्टिव कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरूआत राज्यसभा के माननीय उपसभापति, श्री हरिवंश के स्वागत भाषण से होगी।

राज्यसभा के माननीय सभापतिश्री सी.पी. राधाकृष्णन 'सदस्यों के विज़न और जिम्मेदारियों पर मुख्य भाषण' देंगे; माननीय उपसभापति, श्री हरिवंश 'प्रमुख संसदीय समितियों के कार्य और भूमिका' की चर्चा करेंगे; रेल, सूचना और प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 'हैंड्स-ऑन आईटी कार्यशाला: भविष्य के कानून और सार्वजनिक सेवा वितरण पर एआई, ब्लॉकचेन और डेटा गोपनीयता कानूनों के प्रभाव को समझना' विषय पर बात करेंगे। संसद के अन्य वरिष्ठ सदस्य जैसे डॉ. जॉन ब्रिटास, श्री घनश्याम तिवारी, श्री सुजीत कुमार और श्री प्रमोद तिवारी भी इस कार्यक्रम के दौरान विधायी महत्व के इंटरैक्टिव सत्रों का संचालन कर सकते हैं।

राज्यसभा के महासचिव श्री पी.सी. मोदी 'सचिवालय के ढांचे, कामकाज और सेवाओं का परिचय' तथा 'गणमान्य व्यक्तियों और उपस्थित लोगों के प्रति औपचारिक आभार व्‍यक्‍त करने' के विषय पर चर्चा करेंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी संसदीय महत्व के विषयों पर बोलेंगे। सचिव डॉ. के.एस. सोमशेखर दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे।

****

पीके/केसी/एमके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2289081) आगंतुक पटल : 125
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu