ग्रामीण विकास मंत्रालय
वीबी-जी राम-जी के तहत धनराशि का आवंटन
प्रविष्टि तिथि:
24 JUL 2026 5:39PM by PIB Delhi
विकसित भारत-रोजगार गारंटी और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम-जी) को दिनांक 01.07.2026 को लागू किया गया है। इसमें आवंटित एवं जारी की गई धनराशि का राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार विवरण अनुलग्नक-I में दिया गया है।
वित्त वर्ष 2021-22 से वित्त वर्ष 2025-26 तक के पिछले पांच वर्षों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (महात्मा गांधी नरेगा) के तहत जारी धनराशि का राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार विवरण अनुलग्नक-II में दिया गया है।
पिछले पांच वित्तीय वर्षों के दौरान महात्मा गांधी नरेगा के तहत रोजगार पाने वाले लोगों की राज्य/केंद्र-शासित प्रदेश-वार संख्या अनुलग्नक-III में दिया गया है।
पिछले पांच वित्तीय वर्षों के दौरान महात्मा गांधी नरेगा के तहत सृजित काम के दिनों का राज्य/केंद्र-शासित प्रदेश-वार विवरण अनुलग्नक-IV में दिया गया है।
यह जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
***
पीके/केसी/एके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2289052)
आगंतुक पटल : 90