सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
भारत ऊर्जा सांख्यिकी
वर्ष 2024–25 के दौरान भारत की कुल प्राथमिक ऊर्जा आपूर्ति का अनुमान 39,055 पेटाजूल था, जबकि वर्ष 2023–24 में यह 37,936 पेटाजूल थी
31 मार्च 2025 तक भारत की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का अनुमान 47,04,043 मेगावाट था, जबकि 31 मार्च 2024 तक यह 21,09,655 मेगावाट थी
प्रविष्टि तिथि:
22 JUL 2026 2:29PM by PIB Delhi
ऊर्जा सांख्यिकी 2026 के 33वें संस्करण में, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने अन्य सुधारों के साथ-साथ निम्नलिखित सुधार किए हैं:
- ‘ऊर्जा-क्षेत्र को क्रेडिट प्रवाह, ‘अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा परिदृश्य’और ‘अंतर्राष्ट्रीय समुद्री और विमानन बंकर’डेटा से संबंधित आँकड़ों को शामिल करना
- सभी ऊर्जा-वस्तुओं के अंतिम-उपयोग वाले क्षेत्रों का अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होना;
iii. उद्योगवार कोयला और बिजली की खपत से संबंधित आंकड़ों की कमियों को दूर करना
2024-25 के दौरान भारत की कुल प्राथमिक ऊर्जा आपूर्ति (टीपीईएस) का अनुमान 39,055 पेटाजूल लगाया गया था, जबकि 2023-24 में यह 37,936 पेटाजूल थी। 31 मार्च 2025 तक कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का अनुमान 4,704,043 मेगावाट लगाया गया था, जबकि 31 मार्च 2024 को यह 2,109,655 मेगावाट थी।
“भारत ऊर्जा सांख्यिकी 2026” प्रकाशन का व्यापक रूप से उपयोगकर्ताओं तथा ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित सभी मंत्रालयों के बीच प्रसार किया जाता है, ताकि नीति निर्माण एवं अवसंरचना नियोजन में इसका प्रभावी उपयोग किया जा सके। इस प्रकाशन को सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साझा किया गया है ताकि उचित नीतिगत कदम उठाए जा सकें। यह प्रकाशन अन्य उपयोगकर्ताओं और हितधारकों द्वारा शोध और विश्लेषण के लिए मंत्रालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से भी उपलब्ध है।
यह जानकारी आज लोकसभा में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने दी।
पीके/केसी/जीके
(रिलीज़ आईडी: 2287672)
आगंतुक पटल : 111