संसदीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसदीय कार्य मंत्रालय ने विशेष अभियान 3.0 का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 22 JUL 2026 2:24PM by PIB Delhi

संसदीय कार्य मंत्रालय 17 जुलाई से 18 अगस्त तक अपर सचिव कार्यालय, संसदीय कार्य मंत्रालय, एस-61, संसद भवन, नई दिल्ली में विशेष अभियान 3.0 का आयोजन कर रहा है। इस मंत्रालय के पेंशनभोगी और परिवार पेंशनभोगी पेंशन संबंधी किसी भी शिकायत के समाधान के लिए विशेष अभियान 3.0 में भाग ले सकते हैं।

पेंशनभोगी और परिवार पेंशनभोगी अपनी पेंशन संबंधी शिकायतें 31 जुलाई, 2026 तक सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच जमा कर सकते हैं या डॉ. सत्य प्रकाश, अपर सचिव, संसदीय कार्य मंत्रालय, एस-61, संसद भवन, नई दिल्ली के नाम पर स्पीड पोस्ट द्वारा अग्रिम रूप से भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, पेंशनभोगी और परिवार पेंशनभोगी टेलीफोन नंबर 011-23034743 पर संपर्क कर सकते हैं या अपनी शिकायतें ईमेल आईडी: abhinav.99[at]gov[dot]in के माध्यम से अग्रिम रूप से भेज सकते हैं।

पेंशनभोगियों को अपना नाम, पदनाम (जिस पद से वे सेवानिवृत्त हुए), पीपीओ नंबर, बैंक का विवरण, सेवानिवृत्ति की तिथि और पता तथा टेलीफोन नंबर देना जरूरी है। पीपीओ और संशोधित पीपीओ (यदि उपलब्ध हो) की प्रतियां /अद्यतन बैंक पासबुक के अंतिम दो पृष्ठ आवेदन के साथ संलग्न करें।

***

पीके/केसी/बीयू/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2287659) आगंतुक पटल : 69
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil