राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बाल सुधार गृह में साथी कैदियों  द्वारा दो नाबालिगों के साथ कथित शारीरिक एवं यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया


आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और भोपाल के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी

प्रविष्टि तिथि: 16 JUL 2026 7:55PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बाल सुधार गृह में दो नाबालिगों के साथ उनके साथी कैदियों द्वारा शारीरिक एवं यौन उत्पीड़न किया गया। खबरों के अनुसार, पीड़ितों की मेडिकल जांच से इन आरोपों की पुष्टि हुई है।

आयोग ने कहा है कि अगर उक्त खबर में दी गई जानकारी सच है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। इसलिए, आयोग ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और भोपाल के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

दिनांक 12 जुलाई 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब पीड़ितों का परिवार उनसे मिलने गया।

 

*****

पीके/केसी/आर


(रिलीज़ आईडी: 2285538) आगंतुक पटल : 59
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil