राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गौतम बुद्ध नगर जिले, उत्तर प्रदेश में नोएडा अथॉरिटी द्वारा किए गए सीवर सफाई अभियान के दौरान विषैला गैस श्वसन करने से एक व्यक्ति की मृत्यु की मीडिया रिपोर्ट का स्वयं संज्ञान लिया है, आयोग ने नोट किया है कि अगर समाचार रिपोर्ट की सामग्री सत्य है तो यह मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के मुद्दे उठाती है


इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट माँगते हुए आयोग ने नोएडा अथॉरिटी  के अध्यक्ष एवं गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर को दो सप्ताह के भीतर नोटिस जारी किए गए हैं

प्रविष्टि तिथि: 16 JUL 2026 7:57PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया है कि 14 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-93 में नोएडा प्राधिकरण द्वारा किए गए सफाई अभियान के दौरान एक 28 वर्षीय स्वच्छता कर्मी की सीवर लाइन में विषैली गैसें सांस में लेने से मौत हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार, मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि स्वच्छता कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण दिए बिना सीवर में उतारा गया था।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को सेक्टर-93, नोएडा में एक 28 वर्षीय स्वच्छता कर्मी सीवर लाइन की सफाई के दौरान विषैली गैस सांस लेने के बाद मरा। पीड़ित के परिवार ने दावा किया कि स्वच्छता कर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण दिए बिना सीवर के अंदर भेजा गया था।

आयोग ने कहा है कि यदि समाचार रिपोर्ट की सामग्री सत्य है, तो यह मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला बनता है। इसलिए, उसने नोएडा अथॉरिटी (NOIDA Authority) के अध्यक्ष और गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पीड़ित को बाहर निकाला और अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसकी मृत्यु हो गई।

***

पीके/केसी/एमएम

 


(रिलीज़ आईडी: 2285524) आगंतुक पटल : 137
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil