श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ब्रिक्स देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं; श्रम, कौशल और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना में सहयोग को और मजबूत करने का आह्वान किया

प्रविष्टि तिथि: 15 JUL 2026 8:57PM by PIB Delhi

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत हैदराबाद में 12वीं ब्रिक्स श्रम और रोजगार मंत्री बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बैठक में ब्रिक्स देशों के श्रम और रोजगार मंत्री, प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख, नियोक्ता और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा ज्ञान साझेदार शामिल हुए। उन्होंने काम के भविष्य को आकार देने वाले श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।

इस बैठक के बाद, केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इंडोनेशिया, ईरान, रूस, संयुक्त अरब अमीरात और अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (आईएसएसए) के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

नेताओं ने श्रम बाजारों को और अधिक समावेशी और कुशल बनाने के लिए डिजिटल समाधानों का उपयोग करने पर चर्चा की। भारत ने अपने 'ई-श्रम' और 'नेशनल करियर सर्विस' (एनसीएस) पोर्टल को अग्रणी डीपीआई के तौर पर पेश किया, जो सामाजिक सुरक्षा, रोजगार सेवाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रमिकों की आवाजाही को बढ़ावा देते हैं। साथ ही, कौशल विकास, कार्यबल योजना और डिजिटल नवोन्मेष में सहयोग बढ़ाने के लिए ब्रिक्स कनेक्ट के ज़रिए 'दक्षिण-दक्षिण सहयोग' को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

डॉ. अब्दुल रहमान अल अवार (मानव संसाधन और अमीरातीकरण मंत्री, यूएई): चर्चा मुख्य रूप से श्रमिकों के आवागमन को मजबूत करने और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) में भारत की प्रगति और इस क्षेत्र में आगे सहयोग की संभावनाओं पर केंद्रित रही। यूएई को व्यवसायों का अंतरराष्ट्रीय संदर्भ वर्गीकरण विकसित करने के लिए वर्तमान में जारी भारत-आईएलओ व्यवहार्यता अध्ययन का हिस्सा बनने के लिए भी आमंत्रित किया गया। वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक व्यावसायिक वर्गीकरण फ्रेमवर्क विकसित करने में मिलकर काम करने के महत्व पर ज़ोर दिया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001ROHU.jpg

श्री एंटोन कोट्याकोव (श्रम और सामाजिक सुरक्षा मंत्री, रूस): चर्चा नीतिगत संवाद, कौशल विकास में सहयोग और श्रम बाजार प्रशासन के लिए डिजिटल समाधान साझा करने के माध्यम से रोजगार और सामाजिक सुरक्षा में भारत-रूस की भागीदारी को बढ़ाने पर केंद्रित थी। व्यवसायों के अंतर्राष्ट्रीय संदर्भ वर्गीकरण के विकास के लिए भारत-आईएलओ व्यवहार्यता अध्ययन में भाग लेने के लिए रूस को आमंत्रित किया गया। यह भी कहा गया कि दोनों देशों के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौते (एसएसए) पर हस्ताक्षर करने की संभावना की भी तलाश की जा सकती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002E5AH.jpg

श्री यास्सियरली (श्रम मंत्री, इंडोनेशिया): बैठक में रोजगार, कार्यबल विकास और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के क्षेत्रों में भारत–इंडोनेशिया सहयोग को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। भारत ने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना विकसित करने के अपने अनुभव को साझा करने की पेशकश की और श्रम एवं रोजगार सेवाओं को मजबूत करने के लिए डिजिटल तकनीकों का लाभ उठाने में इंडोनेशिया के साथ सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003HU92.jpg

महामहिम डॉ. अहमद मेदारी (सहकारी, श्रम और सामाजिक कल्याण मंत्री, ईरान): इस बैठक में रोजगार, श्रम प्रशासन और डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्रों में भारत-ईरान सहयोग को मजबूत करने के अवसरों की समीक्षा की गई। भारत ने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के विकास में अपने अनुभव साझा किए और श्रम और रोजगार सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रौद्योगिकी-संचालित समाधानों के अपनाने में ईरान के साथ सहयोग करने की अपनी तत्परता व्यक्त की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004IWKS.jpg

डॉ. मोहम्मद अजमान (अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ): चर्चा में सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों को आगे बढ़ाने और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए भारत और आईएसएसए के बीच सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। माननीय मंत्री ने 2025 में सामाजिक सुरक्षा कवरेज के विस्तार में भारत की उत्कृष्ट उपलब्धियों के सम्मान में भारत को मिले ISSA पुरस्कार को स्वीकार किया। इस बात को रेखांकित किया गया कि 2026 में भारत का सामाजिक सुरक्षा कवरेज अब एक अरब (1,000 मिलियन) को पार कर गया है, जो सभी के लिए समान और समावेशी सामाजिक सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0053TH3.jpg

कुल मिलाकर, द्विपक्षीय बैठकों और चर्चाओं में ब्रिक्स कनेक्ट के लिए व्यापक समर्थन पर जोर दिया गया, जो व्यावहारिक सहयोग, सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान और समावेशी, सुदृढ़ और भविष्य के लिए तैयार श्रम बाजारों के विकास को बढ़ावा देने का एक मंच है।

केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे द्वारा आयोजित द्विपक्षीय बैठकों में निम्नलिखित मुद्दे सामने आए

महामहिम श्री फ्रांसिस्को मासेना दा सिल्वा (श्रम और रोजगार उप मंत्री, ब्राजील गणराज्य): चर्चा प्रमुख रूप से कौशल विकास, डिजिटल रोजगार सेवाओं, श्रम बाजार सूचना प्रणाली और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग के ज़रिए भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर केंद्रित रही। व्यवसायों का अंतर्राष्ट्रीय संदर्भ वर्गीकरण के लिए चल रहे व्यवहार्यता अध्ययन में ब्राजील की भागीदारी की सराहना की गई। साथ ही, दोनों पक्षों ने ज्ञान के आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण के ज़रिए 'ब्रिक्स कनेक्ट' को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

श्री यू जियाडोंग (उप-मंत्री, मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय, चीन): चर्चाएँ भविष्य की कुशलताओं, डिजिटल रोजगार सेवाओं, श्रम बाजार शासन और सामाजिक सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रहीं। कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और श्रम प्रबंधन के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना मजबूत करने के भारत के प्रयासों की सराहना की गई। दोनों पक्षों ने 'ब्रिक्स कनेक्ट' को आगे बढ़ाने तथा समावेशी और भविष्य-अनुकूल श्रम बाजारों को विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

घोषणापत्र को सफलतापूर्वक अपनाना और 'ब्रिक्स कनेक्ट' की शुरुआत, श्रम और रोजगार के क्षेत्र में ब्रिक्स सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक का समापन इस साझा संकल्प के साथ हुआ कि एक ऐसी कार्य-दुनिया के लिए मिलकर काम करना जारी रखा जाएगा, जो सामाजिक न्याय, सम्मानजनक रोजगार, नवाचार, सहनीयता और सभी के लिए समावेशी विकास को बढ़ावा देता हो।

***

पीके/केसी/जेके


(रिलीज़ आईडी: 2285219) आगंतुक पटल : 129
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati