संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ट्राई ने ओडिशा एलएसए के गंजम, गजपति और रायगड़ा जिलों में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए सिटी ड्राइव की

प्रविष्टि तिथि: 02 JUL 2026 6:28PM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आम दूरसंचार ग्राहकों की जानकारी के लिए अप्रैल 2026 में ओडिशा एलएसए के गंजम, गजपति और रायगड़ा जिलों में किए गए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के नतीजे जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) की ओर से दी जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवा (वॉयस और डेटा दोनों) की रियल-टाइम गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान, ट्राई मुख्य सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) पैरामीटर जैसे कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) थ्रूपुट आदि के लिए टीएसपी के प्रदर्शन को रिकॉर्ड करता है। फिर इन्हें ग्राहकों को जानकारी देने और टीएसपी को अपनी सेवा बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रकाशित किया जाता है।

इन आईडीटी को अलग-अलग तरह के माहौल-जैसे शहर, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन हब वगैरह-में सभी टीएसपी के मोबाइल नेटवर्क के प्रदर्शन को जमीनी स्तर पर मापने के लिए डिजाइन किया गया है। इस तरह की ड्राइव टेस्टिंग में, सभी टीएसपी के सिम कार्ड का इस्तेमाल करके 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर लाइव डेटा और वॉइस सेशन शुरू किए जाते हैं। इसमें कई आधुनिक टेस्ट हैंडसेट का इस्तेमाल होता है और आधुनिक सॉफ्टवेयर सिस्टम की मदद से सेशन की रियल-टाइम में निगरानी और उसका विश्लेषण किया जाता है।

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के जरिए, 23 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 के बीच ओडिशा एलएसए के गंजम, गजपति और रायगड़ा ज़िलों में ड्राइव टेस्ट (446 किमी का सिटी ड्राइव और 8 हॉटस्पॉट लोकेशन) किए। ये टेस्ट ट्राई के हैदराबाद क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किए गए। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में दी गई जानकारी, टेस्ट किए गए इलाके/रूट पर ड्राइव टेस्ट के दिन/समय टीएसपी के प्रदर्शन को दिखाती है।

ड्राइव टेस्ट रूट मैप: नीचे दिया गया मैप ड्राइव टेस्ट रूट की समग्र जानकारी देता है, जिसमें मैप पर दिखाए गए लेजेंड्स के अनुसार सिटी ड्राइव, इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग, हॉटस्पॉट और वॉक टेस्ट की जानकारी दी गई है: -

 

जांचे गए मुख्य पैरामीटर

  • कवरेज गैप: उन नमूनों का प्रतिशत जिनमें सिग्नल की ताकत संबंधित तकनीक (2जी/ 3जी/ 4जी/ 5जी) के लिए तय न्यूनतम सिग्नल क्षमता से कम पाई गई।

ख. वॉयस सेवाएं: कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), ड्रॉप कॉल रेट (डीसीआर), कॉल सेटअप टाइम, कॉल साइलेंस रेट, स्पीच गुणवत्ता (एमओएस)

ग. कॉल साइलेंस इंस्टेंस: कॉल के दौरान कॉल साइलेंस की कितनी घटनाएं हुईं।

घ. डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप रेट।

 

हैदराबाद में मुख्य पैरामीटर्स के लिए मोबाइल नेटवर्क के कुल प्रदर्शन का सारांश नीचे दिया गया है:-

क)    कवरेज गैप – (i) ऑटो-सलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान देखी गई सिग्नल की क्षमता- जिसे कुल इकट्ठा किए गए सैंपल्स में से खराब सिग्नल क्षमता वाले सैंपल्स की संख्या के तौर पर मापा गया, जो एयरटेल के लिए 5648/37277, बीएसएनएल के लिए 14768/35428, आरजेआईएल के लिए 4976/44323 और वीआईएल के लिए 3910/17533 थी। कवरेज गैप की जानकारी साथ लगे मैप में दी गई है।

(ii) ऑटो-सलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान देखी गई सिग्नल क्षमता- जिसे कुल इकट्ठा किए गए सैंपल्स में से सीमित सेवा (कोई कवरेज नहीं) वाले सैंपल्स की संख्या के तौर पर मापा गया, जो एयरटेल के लिए 6939/37277, बीएसएनएल के लिए 4807/35428, आरजेआईएल के लिए 975/44323 और वीआईएल के लिए 13448/17533 थी। कवरेज गैप की जानकारी साथ लगे मैप में दी गई है।

)    ड्रॉप कॉल - ड्रॉप कॉल को सफलतापूर्वक कनेक्ट हुई कॉल की कुल संख्या में से ड्रॉप हुई कॉल की संख्या के तौर पर मापा गया। ये संख्या एयरटेल के लिए 10/325, बीएसएनएल के लिए 33/308, आरजेआईएल के लिए 7/406 और वीआईएल के लिए 0/156 थी। ड्रॉप कॉल वाली जगहों की जानकारी साथ में दिए गए मैप में दी गई है।

ग)    कॉल साइलेंस (खामोशी) के मामले - कॉल साइलेंस के मामलों को कनेक्ट हुई कुल कॉल में से 3 सेकंड से ज्यादा समय तक खामोशी रहने के मामलों की कुल संख्या के तौर पर मापा गया। ये संख्या एयरटेल के लिए 23/340, बीएसएनएल के लिए 14/212, आरजेआईएल के लिए 14/385 और वीआईएल के लिए 17/137 थी। कॉल साइलेंस वाले मामलों की जगहों की जानकारी साथ में दिए गए मैप में दी गई है।

घ)    डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट:

i)  डेटा डाउनलोड परफॉर्मेंस (कुल): औसत डाउनलोड स्पीड एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 81.74 एमबीपीएस, बीएसएनएल (3जी) के लिए 6.71 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 186.07 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 17.91 एमबीपीएस देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट की जानकारी साथ में दिए गए मैप में दी गई है।

ii) डेटा अपलोड परफॉर्मेंस (कुल): औसत अपलोड स्पीड एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 18.09 एमबीपीएस, बीएसएनएल (3जी) के लिए 3.54 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 13.46 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 9.63 एमबीपीएस देखी गई। अपलोड थ्रूपुट की जानकारी साथ में दिए गए मैप में दी गई है।

साथ में दिए गए मैप पर लाल बिंदु पर क्लिक करके ड्रॉप कॉल और कॉल साइलेंस की जगहों को देखा जा सकता है।

आईडीटी के दौरान कवर किए गए ड्राइव टेस्ट रूट और एरिया की जानकारी इस प्रकार है: -

शहर

गंजम जिला- गंजम, छत्रपुर, अर्ज्यापल्ली, गोपालपुर, ब्रह्मपुर, चिकिटी, पात्रपुर, जराडा, पुदामारी, देंगौस्ता और दिगपहांडी आदि।

गजपति जिला- उप्पलाडा, परलाखेमुंडी, कुरीगाम, काशीनगर, बिरीकोटा, मोहना, चंद्रगिरि, जीरांगो, महेंद्रगढ़ और लुहागुड़ी आदि।

रायगड़ा जिला- गुनुपुर, कुजेंद्री, गुमुडा, पद्मपुर, अखुसिंगी, केंदुगुड़ा महेंद्रगढ़ा, लुहागुड़ी, पुदामारी, देंगौस्ता और दिगपहांडी आदि।

हॉटस्पॉट: 1. गंजम रेलवे स्टेशन 2. गोपालपुर बीच 3. गुनुपुर बस स्टैंड 4. मार्केट स्ट्रीट परलाखेमुंडी 5. मोहना मार्केट 6. परलाखेमुंडी बस स्टैंड 7. आर उदयगिरि मार्केट 8. रायगढ़ मार्केट।

इस आईडीटी रिपोर्ट के नतीजे संबंधित टीएसपी के साथ शेयर किए गए हैं ताकि वे अपनी तरफ से आगे जरूरी कार्रवाई कर सकें। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध हैं। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए, adv.hydreabad@trai.gov.in पर ईमेल भेजा जा सकता है या ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय से टेलीफोन नंबर 040-23000761 पर संपर्क किया जा सकता है।

अनुलग्नक

  • कवरेज गैप – वॉयस टेस्टिंग के दौरान ऑटो-चयन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट के लिए कवरेज वितरण न्यूनतम निर्दिष्ट सिग्नल क्षमता/शक्ति से कम पाया गया, इस प्रकार है:

पैरामीटर

एयरटेल

बीएसएनएल

आरजेआईएल

वीआईएल

ड्राइव टेस्ट रूट पर लिए गए सैंपल की कुल संख्या

37277

35424

44323

17533

खराब सिग्नल क्षमता वाले सैंपल की संख्या

5648

14768

4976

3910

सीमित सर्विस (कोई कवरेज नहीं) वाले सैंपल की संख्या

6939

4807

975

13448

नोट: यदि सिग्नल की क्षमता 5जी और 4जी के लिए -110 डीबीएम, 3जी के लिए -90 डीबीएम और 2जी के लिए -85 डीबीएम से कम हो जाती है, तो इसे खराब माना जाता है।

 

कवरेज गैप देखा गया

नोट: प्लॉट केवल डायनेमिक ड्राइव टेस्ट परिणामों पर आधारित है।

 

ख. ड्रॉप्ड कॉल - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्रॉप्ड कॉल्स का टीएसपी-वार विवरण इस प्रकार है:

पैरामीटर

एयरटेल

बीएसएनएल

आरजेआईएल

वीआईएल

सफलतापूर्वक कनेक्ट हुई कॉल्स की संख्या

325

308

406

156

ड्रॉप हुई कॉल्स की संख्या

10

33

7

0

 

ड्रॉप हुई कॉल्स की जगहें

 

नोट: ड्रॉप हुई कॉल्स की जगहों को लाल रंग में दिखाया गया है; इन पर क्लिक करके मैप पर इनकी सटीक जगह (अक्षांश और देशांतर) जानी जा सकती है।

  • कॉल साइलेंस इंस्टेंस - ऑटो-सलेक्शन मोड (5जी/4जी) में कॉल साइलेंस इंस्टेंस की टीएसपी-वार जानकारी नीचे दी गई है:

पैरामीटर

एयरटेल

बीएसएनएल

आरजेआईएल

वीआईएल

कॉल कनेक्ट हो गई

(सेवा प्रदाता नेटवर्क के अंदर)

340

212

385

137

3 सेकंड से ज़्यादा समय तक साइलेंस वाली कॉल्स की संख्या

13

10

12

11

3 सेकंड से ज़्यादा समय तक साइलेंस की कुल संख्या

23

14

14

17

कॉल साइलेंस इंस्टेंस के स्थान

नोट: कॉल साइलेंस उदाहरण लाल रंग में दिखाए गए हैं और जिन्हें मानचित्र पर सटीक स्थान (अक्षांश और देशांतर) जानने के लिए क्लिक किया जा सकता है।

घ. डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट: ऑटो-चयन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में महीने के लिए घोषित विशिष्ट डीएल/यूएल थ्रूपुट के मुकाबले औसत डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) थ्रूपुट का टीएसपी-वार विवरण नीचे दिया गया है:

 

  1. डाउनलोड थ्रूपुट

पैरामीटर

माप

एयरटेल (5जी तक)

बीएसएनएल (4G तक)

आरजेआईएल (5G तक)

वीआई (4जी तक)

टीएसपी द्वारा घोषित सामान्य डाउनलोड थ्रूपुट

(एमबीआईटीएस/एस)

12.77

6.49

15.00

15.00

आईडीटी के दौरान मापा गया औसत डाउनलोड थ्रूपुट

(एमबीआईटीएस/एस)

81.74

6.71

186.07

17.91

 

नोट: प्लॉट केवल डायनामिक ड्राइव टेस्ट के नतीजों पर आधारित है।

 

  1. अपलोड थ्रूपुट

पैरामीटर

माप

एयरटेल (5जी तक)

बीएसएनएल (4G तक)

आरजेआईएल (5G तक)

वीआई (4जी तक)

टीएसपी द्वारा घोषित सामान्य अपलोड थ्रूपुट

(एमबीआईटीएस/एस)

2.08

5.04

7.00

8.00

आईडीटी के दौरान मापा गया औसत अपलोड थ्रूपुट

(एमबीआईटीएस/एस)

18.09

3.54

13.46

9.63

 

नोट: प्लॉट केवल डायनामिक ड्राइव टेस्ट के नतीजों पर आधारित है।

****

पीके / केसी/ एमपी   /डीए

 


(रिलीज़ आईडी: 2280533) आगंतुक पटल : 67
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Tamil