भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

सीसीआई ने डीडब्ल्यूएस ग्रुप जीएमबीएच एंड कंपनी केजीएए के निप्पॉन लाइफ इंडिया एआईएफ मैनेजमेंट लिमिटेड में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण से संबंधित प्रस्तावित सम्मिलन को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 01 JUL 2026 6:16PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने डीडब्ल्यूएस ग्रुप जीएमबीएच एंड कंपनी केजीएए के निप्पॉन लाइफ इंडिया एआईएफ मैनेजमेंट लिमिटेड में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण से जुड़े प्रस्तावित सम्मिलन को मंजूरी दी।

प्रस्तावित संयोजन के अंतर्गत डीडब्ल्यूएस ग्रुप जीएमबीएच एंड कंपनी केजीएए ('अधिग्रहणकर्ता') की ओर से निप्पॉन लाइफ इंडिया एआईएफ मैनेजमेंट लिमिटेड ('लक्ष्य') के कुछ शेयरों का अधिग्रहण किया जाना है।

अधिग्रहणकर्ता एक वैश्विक स्तर पर कार्यरत परिसंपत्ति प्रबंधक है। अधिग्रहणकर्ता लोगों, संस्थानों और बड़े निगमों को निवेश के सभी क्षेत्रों में व्यापक निवेश समाधान और पोर्टफोलियो तक पहुंच प्रदान करता है।

लक्षित कंपनी निम्नलिखित व्यवसायों: (i) वैकल्पिक परिसंपत्ति प्रबंधन, और (ii) एसईबीआई में पंजीकृत एआईएफ के लिए निवेश प्रबंधक और/ या प्रायोजक के रूप में कार्य करना, में संलग्न है। यह एसईबीआई में सह-निवेश पोर्टफोलियो प्रबंधक के तौर पर भी पंजीकृत है।

आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।

***

पीके/केसी/एमएम/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2280044) आगंतुक पटल : 61
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil