राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक झींगा प्रोसेसिंग फैक्ट्री में अमोनिया रिसाव के बाद दो महिलाओं की मौत और कई अन्य लोगों के बीमार पड़ने की खबरों का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है
तमिलनाडु के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है
रिपोर्ट में श्रमिकों के स्वास्थ्य की स्थिति के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा मृतक श्रमिकों के परिजनों को दी जाने वाली राहत राशि के वितरण का विवरण भी शामिल होना चाहिए
प्रविष्टि तिथि:
22 JUN 2026 5:23PM by PIB Delhi
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि 21 जून, 2026 को तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक निजी झींगा प्रोसेसिंग फैक्ट्री में अमोनिया के रिसाव के कारण कम से कम दो महिलाओं की मौत हो गई और कई अन्य लोग बीमार पड़ गए। बताया जाता है कि घटना के समय कर्मचारी पास के एक कमरे में आराम कर रहे थे।
आयोग ने पाया है कि समाचार रिपोर्ट में उल्लिखित तथ्य, यदि सत्य हैं, तो मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला उठाते हैं। अतः आयोग ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में श्रमिकों के स्वास्थ्य की स्थिति और राज्य सरकार द्वारा मृतक श्रमिकों के परिजनों को दी जाने वाली राहत राशि के वितरण का विवरण भी शामिल होना चाहिए।
22 जून, 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना के तुरंत बाद चेन्नई और तिरुवल्लूर के विभिन्न अस्पतालों में 59 श्रमिकों को भर्ती कराया गया। खबरों के मुताबिक, राज्य सरकार ने घटना की जांच के लिए तीन-सदस्यीय समिति के गठन का आदेश दिया है।
****
पीके/केसी/एचएन/एमयू
(रिलीज़ आईडी: 2276760)
आगंतुक पटल : 196