ग्रामीण विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कर्तव्य भवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 को उत्साहपूर्वक मनाया गया


भूमि संसाधन विभाग ने स्वस्थ आयु और सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 मनाया

शिवाजी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 को उत्साहपूर्वक मनाया गया

प्रविष्टि तिथि: 21 JUN 2026 12:48PM by PIB Delhi

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-03 में "स्वस्थ आयु के लिए योग" विषय के अंतर्गत उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन गृह मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत भूमि संसाधन विभाग और ग्रामीण विकास विभाग, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, विदेश मंत्रालय तथा भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

 

 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों में भूमि संसाधन विभाग के सचिव श्री नरेंद्र भूषण, भूमि संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव श्री पी. नरहरि और भूमि संसाधन विभाग के आर्थिक सलाहकार श्री पी. अब्दुल करीम के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे।

 

 

इस कार्यक्रम में स्वस्थ जीवनशैली और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

योग प्रशिक्षकों ने इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों के माध्यम से मार्गदर्शन दिया और उनका अभ्यास करके दिखाया। इस बात पर जोर दिया गया कि योग शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक तंदुरुस्ती, तनाव प्रबंधन और समग्र उत्पादकता में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

 

 

नियमित योग अभ्यास संतुलित और स्वस्थ जीवन जीने में सहायक होता है इसलिए प्रतिभागियों को योग को जीवनशैली के रूप में अपनाने और एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लिया।

 

 

 

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत भूमि संसाधन विभाग ने आज शिवाजी स्टेडियम में "स्वस्थ आयु के लिए योग" विषय पर आधारित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 को बड़े उत्साह के साथ मनाया।

 

कार्यक्रम का नेतृत्व भूमि संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव (जलसंभर प्रबंधन) श्री नितिन खड़े ने किया। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

 

***

पीके/केसी/एचएन/एसवी


(रिलीज़ आईडी: 2276121) आगंतुक पटल : 66
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil