प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने भारत में बढ़ते वैश्विक जुड़ाव और निवेश का उल्‍लेख किया

प्रविष्टि तिथि: 19 JUN 2026 2:05PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक बेहतर धरती के निर्माण में भारत के योगदान की तत्परता का उल्‍लेख करते हुए कहा कि दुनिया आशा और उत्साह के साथ भारत के साथ जुड़ रही है और उसमें निवेश कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की 140 करोड़ जनता के कारण ही दुनिया भारत को आशा और उत्साह के भाव से देखती है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि दुनिया भारत के साथ जुड़ रही है और भारत में निवेश कर रही है।

प्रधानमंत्री ने #12YearsOfIndiaFirst के अंतर्गत इन जानकारियों का उल्‍लेख किया।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

भारत एक बेहतर पृथ्‍वी के निर्माण में योगदान देने के लिए सदेव तत्पर रहता है। साथ ही, भारत की 140 करोड़ आबादी के कारण दुनिया भारत को आशा और उत्साह के भाव से देखती है। यही कारण है कि दुनिया भारत के साथ जुड़ रही है और भारत में निवेश कर रही है।

#12YearsOfIndiaFirst

 

 

****

पीके/केसी/एसएस/एमयू


(रिलीज़ आईडी: 2275124) आगंतुक पटल : 241
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Bengali , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam