वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

‘वन नेशन, वन एक्सपो’ थीम के तहत भारत बिल्डकॉन 2026 का उद्घाटन


राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने भारतीय आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने और उद्योग के लिए वैश्विक अवसरों के विस्‍तार में एफटीए की भूमिका पर ज़ोर दिया

भारत बिल्डकॉन 2026 में 90 से ज़्यादा देशों और 100 भारतीय शहरों के प्रतिभागी एक साथ आए, जहाँ 24 भवन निर्माण सामग्री खंडों में नवाचारों का प्रदर्शन किया गया

प्रविष्टि तिथि: 18 JUN 2026 5:08PM by PIB Delhi

भारत बिल्डकॉन 2026 – ‘वन नेशन, वन एक्सपो’ जो भवन निर्माण सामग्री और निर्माण उद्योग के लिए एक प्रदर्शनी है, का उद्घाटन आज नई दिल्ली स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में उद्घाटन वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल तथा सांसद श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने निर्माण एवं भवन सामग्री उद्योग के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया।

पहले दिन यहाँ 25,000 से अधिक आगंतुक प्रदर्शनी देखने आए । यह प्रदर्शनी भारत के विभिन्न हिस्सों और विदेशों से आर्किटेक्ट्स, बिल्डर्स, डेवलपर्स, ठेकेदारों, निर्माताओं, व्यापारियों, नीति-निर्माताओं, उद्योग संघों तथा अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को एक साथ लाती है, जिससे उद्योग के बीच संवाद और व्यावसायिक सहयोग के लिए एक मंच उपलब्ध होता है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय उद्योगों के लिए अवसरों के विस्तार में मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) की भूमिका पर जोर दिया । उन्होंने भारत–ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) का उल्लेख करते हुए कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच बाजार पहुंच बढ़ने के साथ ही साथ व्यापार संबंधों के मजबूत होने की आशा है, जिससे भारतीय निर्माताओं और निर्यातकों के लिए नए अवसर उत्पन्न होंगे।

श्री प्रसाद ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के विज़न का भी उल्‍लेख किया, जिसमें गुणवत्‍ता पर ध्यान देते हुए भारत को भरोसेमंद वैश्विक विनिर्माण और सोर्सिंग गंतव्य के तौर पर स्थापित करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि भारत के पास निर्माण एवं भवन सामग्री सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए आवश्यक क्षमताएँ और संसाधन मौजूद हैं।

श्री प्रसाद ने कहा कि भारत बिल्डकॉन जैसे मंच निर्माताओं, नवप्रवर्तकों, खरीदारों, नीति-निर्माताओं और उद्योग हितधारकों के बीच संवाद को सुगम बनाते हैं, साथ ही इस क्षेत्र में अधिक सहयोग और व्यावसायिक अवसरों के विस्तार में योगदान देते हैं।

भारत बिल्डकॉन 2026 में 90 से अधिक देशों और भारत के 100 से अधिक शहरों की भागीदारी है। इस प्रदर्शनी में सिरेमिक्स और स्टोन, हार्डवेयर, सीमेंट और स्टील, प्लाइवुड और लैमिनेट्स, फर्नीचर, सैनिटरीवेयर, इलेक्ट्रिकल्स, पेंट्स, निर्माण प्रौद्योगिकियों तथा अन्य संबंधित क्षेत्रों सहित 24 खंडों में उत्पादों, तकनीकों और नवाचारों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

यह प्रदर्शनी आगामी दिनों में भी जारी रहेगी और उद्योग सहभागिता, प्रौद्योगिकी प्रदर्शन तथा व्यावसायिक संवाद के लिए एक मंच प्रदान करेगी

 

****

पीके/केसी/आरके / डीए 


(रिलीज़ आईडी: 2274743) आगंतुक पटल : 241
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu