प्रविष्टि तिथि:
16 JUN 2026 6:38PM by PIB Delhi
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने केदारा पर्ल होल्डिंग और केदारा कैपिटल फंड IV एआईएफ द्वारा एक्सिस फाइनेंस लिमिटेड में कुछ इक्विटी हिस्सेदारी के सब्सक्रिप्शन को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन केदारा पर्ल होल्डिंग और केदारा कैपिटल फंड IV एआईएफ (सामूहिक रूप से, 'अधिग्रहणकर्ता') द्वारा एक्सिस फाइनेंस लिमिटेड (लक्ष्य कम्पनी) में कुछ इक्विटी हिस्सेदारी के सब्सक्रिप्शन से संबंधित है।
अधिग्रहणकर्ता निवेश कंपनियां हैं, जो केदारा समूह से संबंधित हैं।
लक्ष्य कम्पनी - एक्सिस फाइनेंस लिमिटेड - देशभर में विभिन्न वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है, जिनमें थोक ऋण, एमएसएमई वित्तपोषण, व्यक्तियों और व्यवसायों को खुदरा ऋण तथा बीमा उत्पादों का वितरण शामिल है।
आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।
****
पीके/केसी/आईएम/केके