संचार मंत्रालय
ट्राई ने उत्तर प्रदेश (पूर्व) लाइसेंस सेवा क्षेत्र के तहत गोरखपुर शहर और लखनऊ- गोरखपुर रेल मार्ग पर मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता जांच की
प्रविष्टि तिथि:
16 JUN 2026 3:06PM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण -ट्राई ने गोरखपुर शहर और आसपास के इलाकों गोरखनाथ, झुंगिया, रतनपुर, पिपराइच, रामपुर बुजुर्ग, भटहट, मंगलपुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, गोरखपुर, गोविंदपुर, कालेसर, बेलघाट, माडापार, गोरखपुर हवाई अड्डा, तारामंडल, रामजानकी नगर और शाहपुर में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया।
ट्राई ने मई 2026 के दौरान दूरसंचार विभाग के उत्तर प्रदेश (पूर्व) लाइसेंस सेवा क्षेत्र के तहत गोरखपुर शहर और लखनऊ से गोरखपुर रेल मार्ग पर आयोजित स्वतंत्र टेस्ट ड्राइव के निष्कर्ष आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए हैं। इस टेस्ट ड्राइव का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क वॉयस और डेटा सेवा की वास्तविक समय में गुणवत्ता जांच और सत्यापन करना है। ट्राई, स्वतंत्र टेस्ट ड्राइव में, कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (कॉल करने वाले और कॉल रिसीव करने वाले दोनों में से कोई भी कॉल काट नहीं पाता और फोन अचानक अपने आप डिस्कनेक्ट हो जाता है), कॉल सेटअप की सफलता दर, डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट (डेटा अपलोड और डाउनलोड होने की वास्तविक गति) आदि प्रमुख सेवा गुणवत्ता मानदंड़ों के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन को रिकॉर्ड करता है, जिन्हें बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाओं में सुधार के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रकाशित किया जाता है।
इन आंतरिक डेटा जांच उपाय को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि विभिन्न उपयोग परिवेशों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन मापने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव टेस्टिंग में, 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क पर सभी सेवा प्रदाताओं के सिम कार्ड का उपयोग कर लाइव डेटा और वॉयस सेशन आयोजित किए जाते हैं। इसमें उन्नत टेस्ट हैंडसेट का उपयोग किया जाता है, और उन्नत सॉफ्टवेयर प्रणाली का उपयोग कर रियल-टाइम निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।
ट्राई ने अपनी निर्दिष्ट एजेंसी द्वारा 4 मई 2026 से 8 मई 2026 के बीच उत्तर प्रदेश पूर्व लाइसेंस सेवा क्षेत्र में गोरखपुर शहर और लखनऊ से गोरखपुर रेल मार्ग पर सिटी ड्राइव (342.1 किलोमीटर), हॉटस्पॉट लोकेशन (11), वॉक टेस्ट (3.7 किलोमीटर) और रेलवे (296.3 किलोमीटर) सहित ड्राइव टेस्ट आयोजित किए। ये परीक्षण ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल की देखरेख में किए गए। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन ड्राइव टेस्ट के दिन/समय पर परीक्षण क्षेत्र/मार्ग पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन दर्शाते हैं।
ड्राइव टेस्ट रूट मानचित्र : निम्नलिखित मानचित्र ड्राइव टेस्ट मार्गों का अवलोकन प्रदान करता है, जिसमें शहर में आयोजित जांच, एक ऑपरेटर से दूसरे ऑपरेटर की कॉलिंग, हॉटस्पॉट और पैदल परीक्षण शामिल हैं।

निम्नलिखित प्रमुख मापदंडों का आकलन किया गया
- कवरेज गैप: नमूनों का प्रतिशत, जिनके लिए सिग्नल की शक्ति संबंधित तकनीक (2G/ 3G/ 4G/ 5G) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल स्ट्रेंथ से कम पाई गई।
- वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर, कॉल ड्रॉप दर, कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, स्पीच क्वालिटी
- कॉल साइलेंस इंस्टेंस : कॉल के दौरान हुई कॉल साइलेंस की संख्या ।
- डेटा सेवाएँ : डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी (नेटवर्क लेटेंसी वह विलंबता है जो डेटा को नेटवर्क पर एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक पहुंचने में लगता है), जिटर (किसी सिग्नल में आवृत्ति विचलन), पैकेट ड्रॉप दर (डेटा संचरण में त्रुटियों के कारण डेटा पैकेट के गंतव्य तक पहुंचने में विफलता)
गोरखपुर शहर और लखनऊ से गोरखपुर रेलवे मार्ग पर स्थित शहर में प्रमुख मापदंडों के आधार पर समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का सारांश नीचे प्रस्तुत है:
- कवरेज गैप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉइस टेस्टिंग के दौरान सिग्नल की तीव्रता का आकलन कुल एकत्रित नमूनों में से कम सिग्नल तीव्रता वाले नमूनों की संख्या के आधार पर किया गया। गोरखपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए एयरटेल का सिग्नल 589/51058 , भारत संचार निगम लिमिटेड का 13582/48601 , रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड का 623/50514 और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड का 569/50572 था । लखनऊ से गोरखपुर रेलवे लाइन के लिए एयरटेल का सिग्नल 1011/15568 , भारत संचार निगम लिमिटेड का 6247/13622 , रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड का 450/15645 और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड का 1163/15449 था । कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है ।
ख) कॉल ड्रॉप - सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों की संख्या में से ड्रॉप कॉलों की संख्या को इस प्रकार मापा गया: गोरखपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए एयरटेल की संख्या 1/453 , भारत संचार निगम लिमिटेड की 22/431 , रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड की 2/454 और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड की 4/453 थी । वहीं, लखनऊ से गोरखपुर रेलवे लाइन के लिए एयरटेल की संख्या 2/81 , भारत संचार निगम लिमिटेड की 25/78 , रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड की 4/82 और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड की 2/79 थी । कॉल ड्रॉप होने के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है ।
ग) कॉल साइलेंस घटना - गोरखपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए एयरटेल के लिए 18/440 , भारत संचार निगम लिमिटेड के लिए अनुपलब्ध , रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड के लिए 6/439 और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के लिए 18/449 कॉल साइलेंस इंस्टेंस थे। कॉल साइलेंस इंस्टेंस के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है ।
- डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट (किसी नेटवर्क पर निश्चित समय सीमा के भीतर डेटा के संचरण या प्राप्ति की दर) :
i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र) : गोरखपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए एयरटेल (5G/4G) की औसत डाउनलोड गति 116.48 एमबीपीएस , भारत संचार निगम लिमिटेड (4G) की 5.54 एमबीपीएस , रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (5G/4G) की 204.44 एमबीपीएस और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (5G/4G) की 64.50 एमबीपीएस रही। वहीं, लखनऊ से गोरखपुर रेलवे लाइन के लिए एयरटेल (5G/4G) की 38.73 एमबीपीएस , भारत संचार निगम लिमिटेड (4G) की 5.53 एमबीपीएस , रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (5G/4G) की 68.38 एमबीपीएस और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (5G/4G) की 28.51 एमबीपीएस रही। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दर्शाया गया है ।
ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र) : गोरखपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए एयरटेल (5G/4G) की औसत अपलोड गति 21.49 एमबीपीएस , भारत संचार निगम लिमिटेड (4G) की 2.67 एमबीपीएस , रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (5G/4G) की 19.74 एमबीपीएस और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (5G/4G) की 14.83 एमबीपीएस देखी गई। वहीं, लखनऊ से गोरखपुर रेलवे लाइन के लिए एयरटेल (5G/4G) की 10.28 एमबीपीएस , भारत संचार निगम लिमिटेड (4G) की 3.05 एमबीपीएस , रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (5G/4G) की 10.79 एमबीपीएस और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (5G/4G) की 7.56 एमबीपीएस देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दर्शाया गया है ।
कॉल ड्रॉप होने और कॉल साइलेंस ( कॉल बजती नहीं सीधे वॉइसमेल पर चली जाती हैं या बिना किसी बातचीत के समाप्त हो जाती हैं) होने की स्थिति को मैप पर मौजूद लाल बिंदु पर क्लिक करके देखा जा सकता है।
स्वतंत्र गुणवत्ता जांच के दौरान ड्राइव टेस्ट मार्ग और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण निम्नानुसार है:
ए) शहर - सिटी ड्राइव में शामिल क्षेत्र- गोरखनाथ, झुंगिया, रतनपुर, पिपराइच, रामपुर बुजुर्ग, भटहट, मंगलपुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, गोरखपुर, गोविंदपुर, कालेसर, बेलघाट, माडापार, गोरखपुर हवाई अड्डा, तारामंडल, रामजानकी नगर और शाहपुर आदि।
ख) हॉटस्पॉट - स्थिर उपयोगकर्ता अनुभव को दर्शाने वाले हॉटस्पॉट स्थानों में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर, गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर हवाई अड्डा, गोरखपुर जंक्शन, एचपी पेट्रोल पंप बस स्टेशन नौसाद, महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक, महात्मा गांधी स्नातकोत्तर कॉलेज, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, एमएमएम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, ओरियन मॉल आदि शामिल रहें।
ग) पैदल परीक्षण – 7 मई 2026 को आयोजित पैदल परीक्षणों में अंबेडकर पार्क, नौका विहार रामगढ़ तालुका और विजय चौक बाजार क्षेत्र शामिल थे, जिसमें भीड़भाड़ वाले पैदल यात्री वातावरण में मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता मापी गई।
घ) रेल मार्ग - 4 मई 2026 को लखनऊ से गोरखपुर तक, बाराबंकी, रुदौली, अयोध्या, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद आदि से होकर गुजरने वाले मार्ग पर संचालित किया गया।
इस स्वतंत्र परीक्षण जांच रिपोर्ट के निष्कर्ष संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ साझा किए गए हैं ताकि वे अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कर सकें। स्वतंत्र परीक्षण जांच की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध हैं। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए, adv.bhopal@trai.gov.in पर ईमेल भेजा जा सकता है या भोपाल स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय से +91-755-2575501 पर संपर्क किया जा सकता है।
अनुलग्नक
- गोरखपुर शहर और आसपास के क्षेत्र: -
- कवरेज गैप – वॉयस टेस्टिंग के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में ड्राइव टेस्ट मार्ग के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल क्षमता से कम कवरेज वितरण पाया गया, जो नीचे दर्शाया गया है:
|
मापदण्ड
|
एयरटेल
|
भारत संचार निगम लिमिटेड
|
रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड
|
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड
|
|
ड्राइव टेस्ट मार्ग पर एकत्र नमूनों की कुल संख्या
|
51058
|
48601
|
50514
|
50572
|
|
कम सिग्नल क्षमता वाले नमूनों की संख्या
|
589
|
13582
|
623
|
569
|
नोट: 5G और 4G के लिए -110 डेसिबल मिलिवॉट , 3G के लिए -90 डेसिबल मिलिवॉट और 2G के लिए -85 डेसिबल मिलिवॉट से कम सिग्नल की तीव्रता को खराब माना गया है।
कवरेज में कमी देखी गई

नोट: यह आरेख केवल डायनेमिक ड्राइव टेस्ट के परिणामों पर आधारित है।
- कॉल ड्रॉप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/ 4G/ 3G/ 2G) में कॉल ड्रॉप होने का दूरसंचार सेवा प्रदाता -वार विवरण नीचे प्रस्तुत है:
|
मापदण्ड
|
एयरटेल
|
भारत संचार निगम लिमिटेड
|
रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड
|
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड
|
|
सफल कॉल की संख्या
|
453
|
431
|
454
|
453
|
|
ड्रॉप कॉल की संख्या
|
1
|
22
|
2
|
4
|
कॉल ड्रॉप होने के स्थान

नोट: कॉल ड्रॉप होने की लोकेशन लाल रंग में दर्शाई गई है, जिस पर क्लिक करके मानचित्र पर सटीक लोकेशन (अक्षांश और देशांतर) जाना जा सकता है।
- कॉल साइलेंस घटना - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G) में कॉल साइलेंस इंस्टेंस का दूरसंचार सेवा प्रदाता-वार विवरण नीचे दिया गया है:
|
मापदण्ड
|
एयरटेल
|
भारत संचार निगम लिमिटेड
|
रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड
|
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड
|
|
कॉल स्थापित
(सेवा प्रदाता नेटवर्क के भीतर)
|
440
|
लागू नहीं
|
439
|
449
|
|
साइलेंस कॉल की संख्या >3 सेकंड
|
16
|
लागू नहीं
|
6
|
18
|
|
3 सेकंड से अधिक समय तक साइलेंस रहने की कुल संख्या
|
18
|
लागू नहीं
|
6
|
18
|
* एनए-लागू नहीं
कॉल साइलेंस घटना के स्थान

नोट: कॉल साइलेंस की स्थिति लाल रंग में दिखाई गई है, जिस पर क्लिक करके मानचित्र पर सटीक स्थान (अक्षांश और देशांतर) जाना जा सकता है।
- डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट: ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में, घोषित विशिष्ट डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट के मुकाबले औसत डाउनलोड (DL) और अपलोड (UL) थ्रूपुट का दूरसंचार सेवा प्रदाताओं -वार विवरण नीचे प्रस्तुत है:
(i) डाउनलोड थ्रूपुट
|
मापदण्ड
|
मापा गया
|
एयरटेल
(5G तक)
|
भारत संचार निगम लिमिटेड
(4G तक)
|
रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड
(5G तक)
|
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (5G तक)
|
|
दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा घोषित विशिष्ट डाउनलोड थ्रूपुट
|
(मेगाबिट्स/सेकंड)
|
49.00
|
3.46
|
15.00
|
15.00
|
|
स्वतंत्र टेस्ट ड्राइव के दौरान मापी गई औसत डाउनलोड थ्रूपुट
|
(मेगाबिट्स/सेकंड)
|
116.48
|
5.54
|
204.44
|
64.50
|

नोट: यह आरेख केवल डायनेमिक ड्राइव टेस्ट के परिणामों पर आधारित है।
(ii) अपलोड थ्रूपुट
|
मापदण्ड
|
मापा गया
|
एयरटेल
(5G तक)
|
भारत संचार निगम लिमिटेड
(4G तक)
|
रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड
(5G तक)
|
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड
(5G तक)
|
|
दूरसंचार सेवा प्रदाता द्वारा घोषित विशिष्ट अपलोड थ्रूपुट
|
(मेगाबिट्स/सेकंड)
|
8.00
|
2.64
|
7.00
|
8.00
|
|
स्वतंत्र टेस्ट ड्राइव के दौरान मापा गया औसत अपलोड थ्रूपुट
|
(मेगाबिट्स/सेकंड)
|
21.49
|
2.67
|
19.74
|
14.83
|

नोट: यह आरेख केवल डायनेमिक ड्राइव टेस्ट के परिणामों पर आधारित है।
- लखनऊ से गोरखपुर रेल मार्ग:
- कवरेज में अंतराल – वॉयस टेस्टिंग के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में ड्राइव टेस्ट रूट के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल स्ट्रेंथ से कम कवरेज वितरण पाया गया, जो नीचे दर्शाया गया है:
|
मापदण्ड
|
एयरटेल
|
भारत संचार निगम लिमिटेड
|
रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड
|
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड
|
|
ड्राइव टेस्ट रूट पर एकत्र नमूनों की कुल संख्या
|
15568
|
13622
|
15645
|
15449
|
|
कम सिग्नल क्षमता वाले नमूनों की संख्या
|
1011
|
6247
|
450
|
1163
|
नोट: 5G और 4G के लिए -110 डेसिबल मिलिवॉट , 3G के लिए -90 डेसिबल मिलिवॉट और 2G के लिए -85 डेसिबल मिलिवॉट से कम सिग्नल की तीव्रता को खराब माना गया है।
कवरेज में कमी देखी गई


- कॉल ड्रॉप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/ 4G/ 3G/ 2G) में कॉल ड्रॉप होने का दूरसंचार सेवा प्रदाता-वार विवरण नीचे दिया गया है:
|
मापदण्ड
|
एयरटेल
|
भारत संचार निगम लिमिटेड
|
रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड
|
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड
|
|
स्थापित सफल कॉलों की संख्या
|
81
|
78
|
82
|
79
|
|
ड्रॉप कॉलों की संख्या
|
2
|
25
|
4
|
2
|
कॉल ड्रॉप होने के स्थान

नोट: कॉल ड्रॉप होने की लोकेशन लाल रंग में दिखाई गई है, जिस पर क्लिक करके मानचित्र पर सटीक लोकेशन (अक्षांश और देशांतर) जाना जा सकता है।
- डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट: ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में, घोषित विशिष्ट डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट के मुकाबले औसत डाउनलोड (DL) और अपलोड (UL) थ्रूपुट का दूरसंचार सेवा प्रदाताओं -वार विवरण नीचे प्रस्तुत है:
(i) डाउनलोड थ्रूपुट
|
मापदण्ड
|
मापा गया
|
एयरटेल
(5G तक)
|
भारत संचार निगम लिमिटेड
(4G तक)
|
रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड
(5G तक)
|
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड
(5G तक)
|
|
दूरसंचार सेवा प्रदाता द्वारा घोषित विशिष्ट डाउनलोड थ्रूपुट
|
(मेगाबिट्स/सेकंड)
|
49.00
|
3.46
|
15.00
|
15.00
|
|
स्वतंत्र टेस्ट ड्राइवके दौरान मापी गई औसत डाउनलोड थ्रूपुट
|
(मेगाबिट्स/सेकंड)
|
38.73
|
5.53
|
66.38
|
28.51
|


नोट: यह आरेख केवल डायनेमिक ड्राइव टेस्ट के परिणामों पर आधारित है ।
(ii) अपलोड थ्रूपुट
|
मापदण्ड
|
मापा गया
|
एयरटेल
(5G तक)
|
भारत संचार निगम लिमिटेड
(4G तक)
|
रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड
(5G तक)
|
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड
(5G तक)
|
|
दूरसंचार सेवा प्रदाता द्वारा घोषित विशिष्ट अपलोड थ्रूपुट
|
(मेगाबिट्स/सेकंड)
|
8.00
|
2.64
|
7.00
|
8.00
|
|
स्वतंत्र टेस्ट ड्राइवके दौरान मापा गया औसत अपलोड थ्रूपुट
|
(मेगाबिट्स/सेकंड)
|
10.28
|
3.05
|
10.79
|
7.56
|


नोट: यह आरेख केवल डायनेमिक ड्राइव टेस्ट के परिणामों पर आधारित है।
***
पीके/केसी/एकेवी/केएस
(रिलीज़ आईडी: 2273631)
आगंतुक पटल : 399