राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में चोरी के संदेह में एक लड़की को पीटने और अपमानजनक ढंग से गांव में घुमाने की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया


देवरिया के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी

प्रविष्टि तिथि: 05 JUN 2026 5:42PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में अनुसूचित जाति की 14 वर्षीय एक किशोरी को चोरी के संदेह में एक दुकानदार द्वारा पेड़ से बांधकर पीटने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। कहा गया है कि दुकानदार ने पीड़िता के बाल पकड़कर अपमानजनक ढंग से उसे पूरे गांव में घुमाया।

आयोग ने कहा कि समाचार रिपोर्ट सत्य है तो यह मानवाधिकार के गंभीर उल्लंघन का मुद्दा है। आयोग ने इस सिलसिले में देवरिया के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

2 जून, 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता को अपमानजनक तरीके से पूरे गांव में घुमाने के बाद दुकानदार के घर तक घसीटकर लाया गया और एक पेड़ से बांधकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

****

पीके/केसी/एकेवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2269442) आगंतुक पटल : 145
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil