संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के व्हीकल-टू-एवरीथिंग (वी2एक्स) संचार के लिए नियामक ढांचे से सम्बंधित परामर्श पत्र पर टिप्पणियां/प्रति-टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

प्रविष्टि तिथि: 27 MAY 2026 6:31PM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने 30.04.2026 को व्हीकल-टू-एवरीथिंग (वी2एक्स) संचार के लिए नियामक ढांचे से सम्‍बंधित एक परामर्श पत्र जारी किया था। हितधारकों द्वारा परामर्श पत्र में उठाए गए मुद्दों पर लिखित टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 28.05.2026 और प्रति-टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 11.06.2026 निर्धारित की गई थी।

कुछ हितधारकों द्वारा टिप्पणियां प्रस्तुत करने की समय सीमा बढ़ाने के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए, लिखित टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि क्रमशः 04.06.2026 और 18.06.2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
टिप्पणियां/प्रति-टिप्पणियां अधिमानतः इलेक्ट्रॉनिक रूप में श्री अखिलेश कुमार त्रिवेदी, सलाहकार (नेटवर्क, स्पेक्ट्रम और लाइसेंसिंग), टीआरएआई को advmn@trai.gov.in पर भेजी जा सकती हैं। किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए, श्री अखिलेश कुमार त्रिवेदी, सलाहकार (नेटवर्क, स्पेक्ट्रम और लाइसेंसिंग), टीआरएआई से टेलीफोन नंबर +91-11-20907758 के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

 

***

पीके/केसी/वीके/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 2265996) आगंतुक पटल : 226
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu