राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

एनएचआरसी, भारत ने बिहार के नालंदा जिले में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 60 छात्रों के बीमार होने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया


प्रकरण में नालंदा डीएम को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मांगी विस्तृत रिपोर्ट

प्रविष्टि तिथि: 26 MAY 2026 8:28PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है, जिसके अनुसार 21 मई 2026 को बिहार के नालंदा जिले के एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 60 छात्र बीमार हो गए। खबरों के मुताबिक, छात्रों ने उल्टी, पेट दर्द, जी मिचलाने और दस्त की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

आयोग ने पाया है कि समाचार रिपोर्ट में कही गई बातें, यदि सच हैं, तो छात्रों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती हैं। इसलिए, आयोग ने जिलाधिकारी, नालंदा, बिहार को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

21 मई 2026 को आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नियमानुसार शिक्षकों द्वारा चखे बिना ही छात्रों को मध्याह्न भोजन परोस दिया गया था। कई छात्रों द्वारा बीमार होने की शिकायत करने के बाद, कथित तौर पर एक शिक्षक ने भी वह भोजन खाया, लेकिन वे भी बीमार हो गए और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाना पड़ा।

***

पीके/केसी/एसके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2265654) आगंतुक पटल : 147
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil