कोयला मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मध्य प्रदेश में उर्टन और धीरौली खदानों से कोयले का उत्पादन शुरू

प्रविष्टि तिथि: 19 MAY 2026 5:31PM by PIB Delhi

मध्य प्रदेश के उर्टन और धीरौली कोयला खदानों से कोयला उत्पादन शुरू करके कोयला मंत्रालय ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इन खदानों के चालू होने से घरेलू कोयले की उपलब्धता बढ़ने और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर देश की प्रगति में और तेजी आने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित उर्टन कोयला खदान का आवंटन एम/एस जेएमएस माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड को किया गया है। इस खदान से कोयले का उत्पादन 15 मई 2026 से शुरू हुआ। वाणिज्यिक कोयला नीलामी प्रणाली के तहत उत्पादन शुरू करने वाली उर्टन पहली भूमिगत कोयला खदान बन गई है, जो कोयला क्षेत्र के सुधार-संचालित परिवर्तन में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित धीरौली कोयला खदान में भी कोयला उत्पादन शुरू हो गया है। एम/एस महान एनर्जेन लिमिटेड को आवंटित इस खदान में 17 मई 2026 से उत्पादन शुरू हो गया है और इससे संसाधन संपन्न सिंगरौली क्षेत्र से कोयले की आपूर्ति में और मजबूती आने की उम्मीद है।

इन दोनों खदानों से उत्पादन की शुरुआत कोयला मंत्रालय के प्रगतिशील सुधारों और सुव्यवस्थित प्रक्रियाओं के प्रभाव को दर्शाती है, जिनका उद्देश्य परिचालन दक्षता बढ़ाना और व्यापार करने में सुगमता प्रदान करना है, जिससे ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले इन खदानों से बढ़ा हुआ उत्पादन बढ़ती घरेलू कोयले की मांग को पूरा करने, आयात पर निर्भरता कम करने और सतत आर्थिक विकास को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

****

पीके/केसी/जीके/डीके


(रिलीज़ आईडी: 2262906) आगंतुक पटल : 110
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu