वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
अप्रैल 2026 के दौरान कुल निर्यात (वस्तु एवं सेवाएं) 80.80 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जबकि अप्रैल 2025 के दौरान यह 71.13 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो 13.59 प्रतिशत की अनुमानित वृद्धि दर्शाता है
अप्रैल 2026 के दौरान माल निर्यात 43.56 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल 2025 में यह 38.28 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो 13.78 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है
अप्रैल 2026 के दौरान गैर-पेट्रोलियम निर्यात का मूल्य 33.97 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो अप्रैल 2025 के 31.16 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में 9.01 प्रतिशत की वृद्धि है
अप्रैल 2026 में माल निर्यात वृद्धि के प्रमुख कारकों में पेट्रोलियम उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक सामान, इंजीनियरिंग सामान, मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद और दवाएं और फार्मास्यूटिकल्स शामिल हैं
पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात अप्रैल 2025 के 7.12 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर अप्रैल 2026 में 9.59 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो 34.66 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है
इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्यात अप्रैल 2025 के 3.69 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर अप्रैल 2026 में 5.18 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो 40.31 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है
इंजीनियरिंग सामान का निर्यात 8.76 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अप्रैल 2025 के 9.52 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर अप्रैल 2026 में 10.35 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया
मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पादों का निर्यात 48.03 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अप्रैल 2025 के 0.37 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर अप्रैल 2026 में 0.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया
दवाओं और फार्मास्यूटिकल्स का निर्यात 7.12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अप्रैल 2025 के 2.49 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर अप्रैल 2026 में 2.66 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया
प्रविष्टि तिथि:
15 MAY 2026 3:36PM by PIB Delhi
अप्रैल 2026* के लिए भारत का कुल निर्यात (वस्तु और सेवाएं मिलाकर) 80.80 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो अप्रैल 2025 की तुलना में 13.59 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। अप्रैल 2026* के लिए कुल आयात (वस्तु और सेवाएं मिलाकर) 88.61 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो अप्रैल 2025 की तुलना में 7.67 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।
तालिका 1: अप्रैल 2026 के दौरान व्यापार*
|
|
|
अप्रैल 2026
(अरब अमेरिकी डॉलर)
|
अप्रैल 2025
(अरब अमेरिकी डॉलर)
|
|
व्यापार
|
निर्यात
|
43.56
|
38.28
|
|
आयात
|
71.94
|
65.38
|
|
सेवाएं*
|
निर्यात
|
37.24
|
32.85
|
|
आयात
|
16.66
|
16.91
|
|
कुल व्यापार
(वस्तुएँ + सेवाएं)*
|
निर्यात
|
80.80
|
71.13
|
|
आयात
|
88.61
|
82.29
|
|
व्यापार संतुलन
|
-7.81
|
-11.16
|
* नोट: आरबीआई द्वारा जारी सेवा क्षेत्र के नवीनतम आंकड़े मार्च 2026 के हैं। अप्रैल 2026 के आंकड़े अनुमानित हैं। (ii) अप्रैल 2025 के आंकड़ों को तिमाही भुगतान संतुलन आंकड़ों का उपयोग करके आनुपातिक आधार पर संशोधित किया गया है।
चित्र 1: अप्रैल 2026 के दौरान कुल व्यापार*

माल व्यापार
- अप्रैल 2026 के दौरान माल का निर्यात 43.56 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि अप्रैल 2025 में यह 38.28 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
- अप्रैल 2026 के दौरान माल का आयात 71.94 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि अप्रैल 2025 में यह 65.38 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
चित्र 2: अप्रैल 2026 के दौरान माल का व्यापार

- अप्रैल 2026 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 31.64 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि अप्रैल 2025 में यह 28.66 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
- अप्रैल 2026 में गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातुएं) का आयात 45.87 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि अप्रैल 2025 में यह 39.75 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
तालिका 2: अप्रैल 2026 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषणों को छोड़कर व्यापार
|
|
अप्रैल 2026
(अरब अमेरिकी डॉलर)
|
अप्रैल 2025 (अमेरिकी डॉलर बिलियन)
|
|
गैर-पेट्रोलियम निर्यात
|
33.97
|
31.16
|
|
गैर-पेट्रोलियम आयात
|
53.32
|
44.68
|
|
गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात
|
31.64
|
28.66
|
|
गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण आयात
|
45.87
|
39.75
|
नोट: रत्न एवं आभूषण आयात में सोना, चांदी और मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं।
चित्र 3: अप्रैल 2026 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषणों को छोड़कर व्यापार

सेवा व्यापार
- अप्रैल 2026* के लिए सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 37.24 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जबकि अप्रैल 2025 में यह 32.85 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
- अप्रैल 2026* के लिए सेवाओं के आयात का अनुमानित मूल्य 16.66 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जबकि अप्रैल 2025 में यह 16.91 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
चित्र 4: अप्रैल 2026 के दौरान सेवाओं का व्यापार*

- अप्रैल 2026 के दौरान पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में अन्य अनाजों का निर्यात (210.19 प्रतिशत), मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद (48.03 प्रतिशत), इलेक्ट्रॉनिक सामान (40.31 प्रतिशत), पेट्रोलियम उत्पाद (34.66 प्रतिशत), हस्तशिल्प को छोड़कर हस्तनिर्मित कालीन (26.21 प्रतिशत), समुद्री उत्पाद (14.74 प्रतिशत), अभ्रक, कोयला और अन्य अयस्क, प्रसंस्कृत खनिजों सहित खनिज (13.85 प्रतिशत), लौह अयस्क (11.46 प्रतिशत), तिलहन (11.32 प्रतिशत), कालीन (9.93 प्रतिशत), इंजीनियरिंग सामान (8.76 प्रतिशत), कॉफी (7.51 प्रतिशत), कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन (7.31 प्रतिशत), दवाएं और फार्मास्यूटिकल (7.12 प्रतिशत), प्लास्टिक और लिनोलियम (5.28 प्रतिशत), मानव निर्मित धागा/कपड़ा/तैयार उत्पाद आदि (2.34 प्रतिशत), सूती धागा/कपड़ा/तैयार उत्पाद, हथकरघा उत्पाद आदि (0.57 प्रतिशत) और चमड़ा और चमड़े के उत्पाद (0.36 प्रतिशत) में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।
- अप्रैल 2026 के दौरान पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में रासायनिक सामग्री और उत्पादों (-35.4 प्रतिशत), दालों (-29.69 प्रतिशत), मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थरों (-15.96 प्रतिशत), अखबारी कागज (-12.54 प्रतिशत), पेट्रोलियम, कच्चा तेल और उत्पाद (-10.03 प्रतिशत), लकड़ी और लकड़ी के उत्पाद (-8.36 प्रतिशत), कपड़ा, सूती धागा, तैयार वस्तुएं (-7.17 प्रतिशत), कच्चा कपास और अपशिष्ट (-6.1 प्रतिशत), लोहा और इस्पात (-4.71 प्रतिशत), मशीन टूल (-0.73 प्रतिशत) और लुगदी और अपशिष्ट कागज (-0.24 प्रतिशत) के आयात में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।
- सेवाओं के निर्यात में अप्रैल 2026* के दौरान अप्रैल 2025 की तुलना में 13.36 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है।
- मूल्य में परिवर्तन के संदर्भ में, अप्रैल 2026 में अप्रैल 2025 की तुलना में सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित करने वाले शीर्ष 5 निर्यात गंतव्य सिंगापुर (179.18 प्रतिशत), तंजानिया गणराज्य (157.63 प्रतिशत), श्रीलंका डीएसआर (214.65 प्रतिशत), बांग्लादेश पीआर (64.16 प्रतिशत) और हांगकांग (90.61 प्रतिशत) हैं।
- मूल्य में परिवर्तन के संदर्भ में, अप्रैल 2026 में अप्रैल 2025 की तुलना में वृद्धि प्रदर्शित करने वाले शीर्ष 5 आयात स्रोत चीन (20.85 प्रतिशत), रूस (18.21 प्रतिशत), ओमान (246.42 प्रतिशत), पेरू (315.56 प्रतिशत) और सऊदी अरब (30.29 प्रतिशत) हैं।
*त्वरित अनुमानों के लिए लिंक
आयात-निर्यात सारांश
***
पीके/केसी/एसकेएस/एमयू
(रिलीज़ आईडी: 2261564)
आगंतुक पटल : 51