वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वस्त्र मंत्रालय और आईसीआरआईईआर ने वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में साक्ष्य-आधारित नीति अनुसंधान के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

प्रविष्टि तिथि: 14 MAY 2026 9:08PM by PIB Delhi

भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय (एमओटी) और भारतीय अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंध अनुसंधान परिषद(आईसीआरआईईआर) ने आज नई दिल्ली के नेताजी नगर स्थित जीपीओए 3 में आयोजित एक समारोह के दौरान औपचारिक रूप से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते पर वस्त्र मंत्रालय (एमओटी) के उप महानिदेशक श्री अखिलेश कुमार और आईसीआरआईईआर के निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी डॉ. शेखर अय्यर ने हस्ताक्षर किए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0018U1E.jpg

यह साझेदारी आंकड़ों पर आधारित और विश्लेषणात्मक रूप से सुदृढ़ कपड़ा क्षेत्र की नीतियों को तैयार करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। इस साझेदारी का उद्देश्य आईसीआरआईईआर की तकनीकी विशेषज्ञता का लाभ उठाकर भारत के वस्त्र एवं परिधान (टीएंडए) क्षेत्र में नीति निर्माण के लिए अनुसंधान सहायता प्रदान करने, वस्त्र संबंधी आंकड़ों को सुदृढ़ करने और डेटा-आधारित विश्लेषण प्रदान करना है, जो देश के व्यावसायिक उत्पादन, निर्यात और रोजगार में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता है।

****

पीके/केसी/आरकेजे


(रिलीज़ आईडी: 2261270) आगंतुक पटल : 37
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu