संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (तेरहवां संशोधन) विनियम, 2026 के मसौदे पर टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई

प्रविष्टि तिथि: 28 APR 2026 4:09PM by PIB Delhi

 

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने हितधारकों से टिप्पणियां आमंत्रित करने के लिए 7 अप्रैल 2026 को अपनी वेबसाइट पर दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (तेरहवां संशोधन) विनियम, 2026 का मसौदा जारी किया। हितधारकों से मसौदा संशोधन पर लिखित टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि का विस्तार किया गया।

हितधारकों और उनके संगठनों से टिप्पणियां प्रस्तुत करने की समयसीमा बढ़ाने के अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए, मसौदा संशोधन पर लिखित टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 5 मई, 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, कुछ हितधारकों के अनुरोध पर टिप्पणियों पर प्रति-टिप्पणियां भी भेजी जा सकती हैं। प्रति-टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 12 मई, 2026 है।

संशोधन के मसौदे पर टिप्पणियां और यदि कोई प्रति-टिप्पणी हो तो उसे अधिमानतः इलेक्ट्रॉनिक रूप में fea1-div@trai.gov.in ईमेल आईडी पर भेजें। किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए, सलाहकार (वित्त एवं आर्थिक विकास) से 011-20907773 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस संबंध में आगे कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा।

***

पीके/केसी/केएल/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2256268) आगंतुक पटल : 105
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati