संघ लोक सेवा आयोग
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2026
प्रविष्टि तिथि:
13 APR 2026 10:15PM by PIB Delhi
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 08.03.2026 को आयोजित केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2026 के लिखित भाग के परिणाम के आधार पर निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों (सूची संलग्न) ने शारीरिक मानदण्ड परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण तथा चिकित्सा मानदण्ड परीक्षण के लिए अनंतिम रूप से अर्हता प्राप्त कर ली है।
2. केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) अपने द्वारा आयोजित किए जाने वाले शारीरिक मानदण्ड परीक्षण / शारीरिक दक्षता परीक्षण तथा चिकित्सा मानदण्ड परीक्षण की तारीख, समय और परीक्षण स्थल के बारे में उम्मीदवारों को सूचित करेगा। यदि कोई उम्मीदवार, जिसका अनुक्रमांक सूची में शामिल है और उसे इस संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं होती है, तो वह केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल प्राधिकारियों से तत्काल संपर्क करे।
3. इस परीक्षा के संबंध में अंक तथा अन्य विवरण, अंतिम परिणाम के प्रकाशन के 30 दिनों के भीतर अर्थात साक्षात्कार के आयोजन के बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे और संघ लोक सेवा आयोग द्वारा ये 30 दिनों के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
4. उम्मीदवारों को यह भी परामर्श दिया जाता है कि यदि उनके पते में कोई परिवर्तन हुआ है, तो वे इसकी सूचना केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल प्राधिकारियों को उनके मुख्यालय पर दें: सीआईएसएफ, ब्लॉक सं. 3, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोदी रोड, नई दिल्ली – 110003
5. उम्मीदवारों का अंतिम चयन/नियुक्ति, दिल्ली उच्च न्यायालय में दिवाकर पांडे एवं अन्य बनाम गृह मंत्रालय एवं अन्य द्वारा दर्ज रिट याचिका (सिविल) सं. 5877/2022 के अंतिम निर्णय के अधीन होगा।
परिणाम यहां देखें:
******
एनकेआर/एवि
(रिलीज़ आईडी: 2251726)
आगंतुक पटल : 216
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English