वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने जीसीसी के महासचिव महामहिम जसीम मोहम्मद अल बुदैवी के साथ बैठक की


भारत–जीसीसी ने क्षेत्रीय स्थिरता और आपूर्ति शृंखला का लचीलापन बनाए रखने के प्रति अपनी वचनबद्धता की पुनः पुष्टि की

प्रविष्टि तिथि: 10 APR 2026 7:51PM by PIB Delhi

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने यूएई के विदेश व्यापार मंत्री महामहिम. डॉ. थानी बिन अहमद अल ज़ैयूदी के साथ ऑनलाइन बातचीत की

भारत–यूएई ने स्थिरता बहाल करने, आपूर्ति शृंखला की निरंतरता बनाए रखने तथा आर्थिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने पर बल दिया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने यूएई में अपने समकक्ष महामहिम डॉ. थानी बिन अहमद अल ज़ैयूदी के साथ ऑनलाइन बातचीत की।

बैठक के दौरान, श्री गोयल ने क्षेत्र में हाल ही में हुए युद्धविराम का स्वागत किया और शांति एवं स्थिरता की आशा व्यक्त की। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक संबंध सुनिश्चित करने में सुदृढ़ व्यापार प्रवाह के महत्व को रेखांकित किया।

मंत्री महोदय ने देश में हाल के हमलों की निंदा करते हुए यूएई के प्रति भारत के स्पष्ट समर्थन को व्यक्त किया। उन्होंने अनिश्चितताओं की पुनरावृत्ति के बीच भारतीय प्रवासी समुदाय को निरंतर सहायता प्रदान करने के लिए यूएई के मंत्री का आभार व्यक्त किया।

दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय आपूर्ति शृंखलाओं पर पड़ रहे दबाव का उल्लेख किया और सुचारु व्यापार प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयासों पर बल दिया। श्री गोयल ने वैकल्पिक मार्गों को खोलने और मल्‍टीमोडल ट्रांस्‍पोर्ट सहित यूएई के सक्रिय लॉजिस्टिक उपायों की सराहना की, साथ ही भारत द्वारा निर्यातकों को समर्थन देने और देश में आवश्यक आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए नए कदमों को भी रेखांकित किया।

बैठक में घनिष्ठ सहयोग और सतत् संवाद के माध्यम से भारत–यूएई आर्थिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने के प्रति पारस्परिक प्रतिबद्धता पर बल दिया गया।

***

पीके/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2251080) आगंतुक पटल : 103
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu