वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री आनंद कुमार पाल ने 10 अप्रैल, 2026  वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में मुख्य सलाहकार (लागत) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

प्रविष्टि तिथि: 10 APR 2026 6:45PM by PIB Delhi

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) की मंजूरी के बाद, भारतीय लागत लेखा सेवा (आईसीओएएस) के श्री आनंद कुमार पाल ने आज वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में मुख्य सलाहकार (लागत) का पदभार ग्रहण कर लिया है।

आईसीओएएस 1997 बैच के अधिकारी श्री आनंद कुमार पाल इससे पहले रक्षा मंत्रालय में अपर मुख्य सलाहकार (लागत) के पद पर कार्यरत थे।

श्री पाल एक योग्य कॉस्ट अकाउंटेंट हैं और उनके पास वाणिज्य और कानून में स्नातक की डिग्री है। उन्हें वित्तीय विश्लेषण, सार्वजनिक नीति और उसके कार्यान्वयन, विश्व व्यापार संगठन की व्यापार नीति और रणनीतिक एवं गैर-रणनीतिक दोनों क्षेत्रों में लागत एवं मूल्य निर्धारण पद्धतियों के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है।

उन्होंने इससे पहले आर्थिक कार्य विभाग, सार्वजनिक उद्यम विभाग, उर्वरक उद्योग समन्वय समिति (एफआईसीसी), व्यापार उपचार महानिदेशालय, रक्षा मंत्रालय, राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) और राजस्व विभाग में काम किया है।

रक्षा मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान, श्री पाल ने रक्षा हथियारों, उपकरणों और प्लेटफार्मों की खरीद में पर्याप्त लागत बचत हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

***

पीके/केसी/एके/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2250944) आगंतुक पटल : 67
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English