रसायन एवं पेट्रो-रसायन विभाग
azadi ka amrit mahotsav

श्री तेजवीर सिंह ने रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग (डीसीपीसी), के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया

प्रविष्टि तिथि: 07 APR 2026 6:06PM by PIB Delhi

श्री तेजवीर सिंह, आईएएस (पंजाब कैडर: 1994) ने आज रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग (डीसीपीसी), के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया।

विभाग के सचिव का पदभार ग्रहण करने पर श्री सिंह का स्वागत विभाग की निवर्तमान सचिव, श्रीमती निवेदिता शुक्ला वर्मा तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया।

रसायन और पेट्रो रसायन विभाग के सचिव के रुप में नियुक्ति से पूर्व, श्री तेजवीर सिंह पंजाब सरकार में तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे।

श्री सिंह, पंजाब कैडर के 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और उनका व्यापक प्रशासनिक अनुभव रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव तथा मुख्यमंत्री के सचिव के पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विभिन्न जिलों में जिला मजिस्ट्रेट के रूप में भी कार्य किया है।

वहीं, श्रीमती निवेदिता शुक्ला वर्मा, आईएएस को कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वे पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।

 

*******

धर्मेन्द्र


(रिलीज़ आईडी: 2249795) आगंतुक पटल : 135
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi