कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसद प्रश्न: केंद्र सरकार के पदों पर नियुक्तियाँ

प्रविष्टि तिथि: 01 APR 2026 6:11PM by PIB Delhi

केंद्र सरकार में की गई नियुक्तियों की संख्या से संबंधित विवरण संबंधित कैडर नियंत्रण प्राधिकरणों / मंत्रालयों / विभागों द्वारा रखे जाते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के माध्यम से भर्ती के बाद विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों की संख्या के बारे में जानकारी संबंधित वेबसाइटों पर उपलब्ध है: https://upsc.gov.in/annual-reports और https://ssc.gov.in/about-us/report.

 

रिक्तियों का उत्पन्न होना और उन्हें भरना सतत प्रक्रिया है। केंद्र सरकार के मंत्रालयों / विभागों में स्वीकृत पदों और कार्यरत व्यक्तियों के बारे में संकलित जानकारी व्यय विभाग की 'वेतन अनुसंधान इकाई' की वार्षिक रिपोर्ट में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है, जिसे यहाँ देखा जा सकता है: https://www.doe.gov.in/annual-report-pay-and-allowances. मंत्रालयों / विभागों को खाली पदों को समयबद्ध तरीके से भरने के निर्देश जारी किए गए हैं। केंद्र सरकार में रिक्तियों को 'मिशन-मोड' में भरा गया है और अक्टूबर 2022 से आयोजित किए जा रहे 'राष्ट्रीय रोज़गार मेला' कार्यक्रमों में अनुशंसित / चयनित कई लाख उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं।

 

रोज़गार सर्जन के साथ-साथ रोज़गार-योग्यता में सुधार करना सरकार की प्राथमिकता है। तदनुसार, भारत सरकार ने 'प्रधानमंत्री रोज़गार सर्जन कार्यक्रम' (पीएमईजीपी), 'स्टार्टअप इंडिया', 'स्किल इंडिया', 'उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन' (पीएलआई) स्कीम आदि जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोज़गार के अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं। 'प्रधानमंत्री रोज़गार सर्जन कार्यक्रम' (पीएमईजीपी), 'स्टार्टअप इंडिया' और 'स्किल इंडिया' के तहत रोज़गार / रोज़गार-योग्यता से संबंधित परिणामों का विवरण संबंधित वेबसाइटों पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है: https://www.kviconline.gov.in/pmegpeportal/pmegphome/dashboard.jsp , https://www.startupindia.gov.in/ और https://www.skillindiadigital.gov.in/home.

 

भारत सरकार 'नेशनल करियर सर्विस' (एनसीएस) पोर्टल भी संचालित कर रही है, जो करियर से जुड़ी सेवाएं देने के लिए वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म [www.ncs.gov.in] है। इन सेवाओं में सरकारी और निजी क्षेत्रों में नौकरियों की जानकारी, ऑनलाइन और ऑफलाइन जॉब फेयर, नौकरी की खोज और मिलान, करियर काउंसलिंग, व्यावसायिक मार्गदर्शन, कौशल विकास कोर्स/प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी आदि शामिल हैं।

 

यह जानकारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज, बुधवार पहली अप्रैल, 2026 को लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।

*******

पीके/केसी/पीके / डीए


(रिलीज़ आईडी: 2247974) आगंतुक पटल : 33
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English