रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

गोवा स्थित मेसर्स जीएसएल में नेक्स्ट जेनरेशन अपतटीय पेट्रोल जहाज (यार्ड 1280, शाची) को लॉन्च किया गया

प्रविष्टि तिथि: 31 MAR 2026 6:48PM by PIB Delhi

गोवा में श्रीमती शगुन सोबती द्वारा नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती की उपस्थिति में 11 नेक्स्ट जेनरेशन अपतटीय पेट्रोल जहाजों (एनजीओपीवी) में से पहले जहाज 1280 (शाची) को 31 मार्च 2026 को मेसर्स जीएसएल में लॉन्च किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन नौसैनिक परंपराओं के साथ किया गया। इस अवसर पर नौसेना, रक्षा मंत्रालय और जीएसएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

एनजीओपीवी का निर्माण दो शिपयार्डों (जीएसएल, गोवा और जीआरएसई, कोलकाता) में एक साथ किया जा रहा है। स्वदेशी रूप से निर्मित ये जहाज रक्षा, निगरानी, ​​खोज एवं बचाव, अपतटीय संपत्तियों की सुरक्षा, समुद्री आपदा जोखिम प्रबंधन (एचएडीआर) और समुद्री लूट विरोधी अभियानों जैसे बहु-क्षेत्रीय अभियानों के लिए मौजूदा 10 ओपीवी/एनओपीवी की संख्या को बढ़ाएंगे। इन जहाजों के नाम देश की पौराणिक कथाओं से लिए गए हैं, जिनमें से पहले जहाज (पूर्व-जीएसएल) का नाम 'शाची' रखा गया है, जिसका मतलब है सहायता प्रदान करने वाला। एनजीओपीवी के प्रतीक चिन्ह में सप्तर्षि तारामंडल और एक लाल एवं सफेद प्रकाशस्तंभ दर्शाया गया है।

नौसेना द्वारा स्वदेशी जहाज निर्माण की दिशा में उठाया गया यह एक और महत्वपूर्ण कदम है और यह भारत सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' पहलों के अनुरूप है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(1)(3)46IS.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(4)(1)4OJK.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(3)(2)Q282.jpeg

पीके/केसी/एके


(रिलीज़ आईडी: 2247443) आगंतुक पटल : 68
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu