कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की कक्षाएं नियमित शैक्षणिक कार्यक्रम के अनुसार ऑफलाइन मोड में जारी रहेंगी: आईसीएआर-आईएआरआई

प्रविष्टि तिथि: 28 MAR 2026 2:16PM by PIB Delhi

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) नई दिल्ली ने ऑनलाइन कक्षाओं से संबंधित 25 मार्च 2026 की अपनी पिछली सूचना वापस ले ली है।

समीक्षा के बाद, आईसीएआर-आईएआरआई ने अगले ही दिन अपने परिसर में सभी कार्य सुचारू रूप से बहाल कर दिए। आईसीएआर-आईएआरआई के स्नातक विद्यालय ने एक संशोधित सूचना (दिनांक 26 मार्च 2026 के आदेश द्वारा) जारी कर पुष्टि की कि सभी बैचों (स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी) की कक्षाएं नियमित शैक्षणिक कार्यक्रम के अनुसार ऑफलाइन मोड में जारी रहेंगी। छात्रावास और भोजन सहित सभी सुविधाएं पूरी तरह से चालू हैं और सभी छात्रों को सेवाएं प्रदान करती रहेंगी।

***

पीके/केसी/पीपी/आर


(रिलीज़ आईडी: 2246423) आगंतुक पटल : 138
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Gujarati , English , Urdu , Marathi