स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अमृत ​​फार्मेसियों की कार्यकुशलता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदम


अमृत फार्मेसियों के वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन का वार्षिक आधार पर वैधानिक ऑडिट किया जाता है

अमृत फार्मेसियां ​​एकीकृत आईटी प्रणाली का उपयोग करती हैं जो बिक्री के समय छूट स्वचालित रूप से छूट लागू करती है और मैन्युअल हस्तक्षेप को न्यूनतम कर देती है

दवाएं सीधे प्रतिष्ठित निर्माताओं या अधिकृत वितरकों से मंगाई जाती हैं, जिससे ब्रांडेड दवाओं की प्रामाणिकता सुनिश्चित होती है

एक प्रभावी सार्वजनिक शिकायत निवारण तंत्र सक्रिय है, जो रोगियों या उनके परिचारकों को विसंगतियों की रिपोर्ट करने का अवसर प्रदान करता है

प्रविष्टि तिथि: 27 MAR 2026 2:15PM by PIB Delhi

उपचार के लिए विश्वसनीय प्रत्यारोपण और किफायती दवाएं- अमृत पहल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक प्रमुख योजना है। इसका उद्देश्य कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों पर वित्तीय बोझ को कम करना है। अमृत फार्मेसियां ​​कंपनी के स्वामित्व वाली, कंपनी द्वारा संचालित (सीओसीओ) मॉडल के तहत काम करती हैं, जिनका प्रबंधन केंद्र सरकार के उद्यम एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड द्वारा किया जाता है।

एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड और संबंधित राज्य सरकारों या मेजबान संस्थानों के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के अनुसार अमृत फार्मेसियों की निगरानी, ​​समीक्षा और निरीक्षण किया जाता है। इन समीक्षाओं का मुख्य उद्देश्य आपूर्ति श्रृंखला की निरंतरता, अखंडता, रियायती मूल्य संरचनाओं का पालन, स्टॉक की उपलब्धता और रियायती कीमतों पर असली ब्रांडेड दवाओं की बिक्री सुनिश्चित करना है। अमृत फार्मेसियों फार्मेसियों के वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन का वार्षिक आधार पर वैधानिक लेखापरीक्षा की जाती है। पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान में निम्नलिखित तंत्र लागू हैं:

  • मूल्य निर्धारण और छूट संरचनाएं, समझौता ज्ञापन की शर्तों द्वारा नियंत्रित होती हैं। अमृत फार्मेसियां ​​एक एकीकृत आईटी प्रणाली का उपयोग करती हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि छूट बिक्री के समय स्वचालित रूप से लागू हो जाएं, जिससे मैन्युअल हस्तक्षेप कम से कम हो।
  • दवाएं सीधे प्रतिष्ठित निर्माताओं या अधिकृत वितरकों से मंगाई जाती हैं, जिससे ब्रांडेड दवाओं की प्रामाणिकता सुनिश्चित होती है।
  • एक सुदृढ़ सार्वजनिक शिकायत निवारण तंत्र सक्रिय है, जिसके माध्यम से मरीज या उनके परिचारक सीधे अस्पताल अधिकारियों को या विशेष प्रतिक्रिया ईमेल (amrit_ncc@lifecarehll.com) के माध्यम से या एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड की वेबसाइट (https://www.lifecarehll.com/complaint) या केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) पोर्टल के माध्यम से किसी भी प्रकार की अनियमितता की रिपोर्ट कर सकते हैं। सेवा वितरण या मूल्य निर्धारण से संबंधित प्राप्त शिकायतों की समयबद्ध तरीके से जांच की जाती है और उनका समाधान किया जाता है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***

पीके/केसी/बीयू


(रिलीज़ आईडी: 2246368) आगंतुक पटल : 17
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu