भारी उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सार्वजनिक चार्जिंग अवसंरचना की शुरुआत

प्रविष्टि तिथि: 27 MAR 2026 4:13PM by PIB Delhi

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश राज्यों सहित पूरे भारत में एफएएमई-II योजना के तहत 01.03.2026 तक स्वीकृत 9,332 इलेक्ट्रिक वाहन सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों (ईवी पीसीएस) में से 6,645 प्रचालनगत हैं, जैसा कि नीचे दिए गए विवरण में बताया गया है:

क्रम संख्या

राज्य

अनुमोदित चार्जरों की संख्या

प्रचालनगत चार्जरों की संख्या

1.

महाराष्ट्र

670

615

2.

उत्तर प्रदेश

937

456

व्यवहार्यता, मांग और अपेक्षित उपयोग के आधार पर विभिन्न राज्यों में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थापित चार्जिंग स्टेशनों का राज्य-वार डेटा अनुलग्नक में दिया गया है ।

विद्युत मंत्रालय ने सितंबर 2024 में "इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग अवसंरचना की संस्थापना और संचालन के लिए दिशानिर्देश-2024" जारी किए, जिनमें कनेक्टेड और इंटरऑपरेबल ईवी चार्जिंग अवसंरचना नेटवर्क बनाने के लिए मानक और प्रोटोकॉल निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, भारतीय मानक ब्यूरो ने ईवी चार्जिंग अवसंरचना से संबंधित भारतीय मानक प्रकाशित किए हैं। ये मानक कनेक्टर्स, संचार प्रोटोकॉल, इलेक्ट्रिक वाहन आपूर्ति उपकरण (ईवीएसई), बैटरी स्वैपिंग सिस्टम आदि के लिए सुरक्षा और गुणवत्ता मापदंड निर्दिष्ट करते हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन इनलेट कनेक्टर्स से संबंधित तकनीकी आवश्यकताओं को निर्धारित करने और एन-1 (3.5 टन से अधिक सकल वाहन भार वाले माल वाहन नहीं) को छोड़कर सभी एम (यात्री) और एन (वस्तु) श्रेणियों में कंडक्टिव चार्जिंग सिस्टम की इंटरऑपरेबिलिटी सुनिश्चित करने के लिए एआईएस मानकों में संशोधन किया है।

अनुलग्नक

तेल विपणन कंपनियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एफएएमई-II के तहत स्थापित राज्य-वार चार्जिंग स्टेशनों का विवरण निम्नलिखित है:

क्रमांक

राज्य

दिनांक 01.03.2026 तक संस्थापित चार्जरों की संख्या

1

अंडमान और निकोबार

0

2

आंध्र प्रदेश

544

3

अरुणाचल प्रदेश

3

4

असम

108

5

बिहार

298

6

चंडीगढ़

0

7

छत्तीसगढ

167

8

दादरा और नगर हवेली तथा दमन एंव दीव

4

9

दिल्ली

60

10

गोवा

23

11

गुजरात

530

12

हरियाणा

539

13

हिमाचल प्रदेश

54

14

जम्मू और कश्मीर

78

15

झारखंड

169

16

कर्नाटक

751

17

केरल

336

18

लद्दाख

13

19

मध्य प्रदेश

446

20

महाराष्ट्र

670

21

मणिपुर

14

22

मेघालय

25

23

मिजोरम

4

24

नगालैंड

18

25

ओडिशा

194

26

पुदुचेरी

10

27

पंजाब

436

28

राजस्थान

543

29

सिक्किम

0

30

तमिलनाडु

957

31

तेलंगाना

488

32

त्रिपुरा

4

33

उत्तर प्रदेश

937

34

उत्तराखंड

61

35

पश्चिम बंगाल

448

36

लक्षद्वीप

0

कुल

8932

 

अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं द्वारा संस्थापित चार्जरों की संख्या निम्नलिखित है:

क्र.सं.

ओएमसी/संस्थाएं

दिनांक 01.03.2026 तक संस्थापित ईवीपीसीएस की संख्या

1

सीईएसएल

97

2

आरईआईएल

49

3

केएसईबी

30

4

एसएमसी

50

5

पावर ग्रिड

1

संस्थाओं के लिए कुल योग (बी)

227

 

भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

 

***

पीके/केसी/एकेजे/सके


(रिलीज़ आईडी: 2246123) आगंतुक पटल : 87
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Telugu