गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जनगणना के द्वितीय चरण के लिए प्रश्नावली

प्रविष्टि तिथि: 25 MAR 2026 3:37PM by PIB Delhi

जनगणना के द्वितीय चरण के लिए प्रश्न, जिनमें जाति-संबंधी प्रश्न भी शामिल हैं, जनगणना अभियान के दूसरे चरण के शुरू होने से पहले अधिसूचित कर दिए जाएंगे। प्रत्येक जनगणना से पहले विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों, जनगणना डेटा उपयोगकर्ताओं आदि से प्राप्त इनपुट/सुझावों के आधार पर जनगणना प्रश्नावली को अंतिम रूप दिया जाता है। जाति-संबंधी प्रश्नों सहित द्वितीय चरण के प्रश्नों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अंतिम रूप दिया जाएगा और अधिसूचित किया जाएगा।

गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही।

***

पीके/केसी/एचएन/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2245172) आगंतुक पटल : 90
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Bengali-TR