गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

बम निरोधक प्रणाली के लिए राष्ट्रीय मानक

प्रविष्टि तिथि: 25 MAR 2026 3:34PM by PIB Delhi

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने, उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर, 2025 को बम निरोधक प्रणालियों के 'प्रदर्शन मूल्यांकन और आवश्यकताओं' पर भारतीय मानक 19445:2025 जारी किया है। यह मानक विभिन्न प्रकार की बम निरोधक प्रणालियों के लिए लागू गुणात्मक आवश्यकताओं और संबंधित परीक्षण विधियों को निर्दिष्ट करता है। इसका विवरण भारतीय मानक ब्यूरो की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस मानक को हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श के बाद विकसित किया गया है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह परिचालन वास्तविकताओं, सुरक्षा संबंधी विचारों और जमीनी स्तर की आवश्यकताओं को पूरा करता है। यह विनिर्माताओं और सुरक्षा एजेंसियों सहित सभी उपयोगकर्ता एजेंसियों के लिए अपनाने हेतु उपलब्ध है।

गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही।

***

पीके/केसी/एचएन/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2245155) आगंतुक पटल : 52
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu