सहकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

नए बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों की स्थापना

प्रविष्टि तिथि: 25 MAR 2026 4:57PM by PIB Delhi

सरकार ने दिनांक 15.02.2023 को देश में सहकारी आंदोलन को सशक्‍त करने और जमीनी स्तर तक इसकी पहुंच को सघन करने की योजना अनुमोदित की है । इस योजना में डेयरी अवसंरचना विकास निधि (डीआईडीएफ), राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (एनपीडीडी), पीएम मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई), मात्स्यिकी और जलीय कृषि अवसंरचना निधि (एफआईडीएफ), आदि सहित भारत सरकार की विभिन्न मौजूदा योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से अगले पांच वर्षों में देश के सभी पंचायतों/गांवों को आच्‍छादित करने के लिए नई बहुद्देशीय पैक्स या प्राथमिक डेयरी/मात्स्यिकी सहकारी समितियों की स्थापना करना शामिल है । यह योजना राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी), राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी), राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (एनएफडीबी), राष्ट्रीय स्तर के सहकारी परिसंघों और राज्य सरकारों के सहयोग से कार्यान्वित की जा रही है । इसके अलावा, एक मानक प्रचालन प्रक्रिया (मार्गदर्शिका) जारी की गई है जिसमें सुचारू और एकरूप कार्यान्वयन के लिए लक्ष्यों, समय-सीमा, संस्थागत संरचना और हितधारकों की भूमिकाओं का विवरण दिया गया है । राज्यों/संघ राज्‍यक्षेत्रों और संबंधित एजेंसियों को शामिल करते हुए एक बहु-स्तरीय संस्थागत संरचना स्‍थापित की गई है:

  1. माननीय सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में और भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों/विभागों के माननीय मंत्रियों और सचिवों को सदस्य के रूप में शामिल करते हुए अंतर-मंत्रालयी समिति  (आईएमसी) का गठन किया गया है ।
  2. इस पहल के समग्र कार्यान्वयन को अग्रसर करने के लिए सचिव, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की अध्‍यक्षता में भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों/विभागों के सचिवों और अन्य संबंधित हितधारकों को सदस्‍य के रूप में शामिल करते हुए राष्ट्र-स्‍तरीय समन्वय समिति (एनएलसीसी) का गठन किया गया है ।
  3. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तर पर राज्य सहकारी विकास समिति (एससीडीसी) और जिला स्तर पर इस पहल के प्रभावी कार्यान्वयन और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर जिला कलेक्टरों की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति (डीसीडीसी) का गठन किया गया है ।
  4. इसके अलावा, जमीनी स्तर पर इस योजना का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए राज्यों/संघ राज्यक्षेत्रों द्वारा जिला स्तर पर संयुक्त कार्य समितियों (जेडब्ल्यूसी) का भी गठन किया गया है ।

झारखंड राज्य सहित देश भर में नवस्‍थापित समितियों का राज्य-वार ब्योरा संलग्‍नक में दिया गया है ।     


संलग्‍नक

क्रम सं.

राज्‍य

पैक्‍स

डीसीएस

एफसीएस

कुल

1

 अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

1

1

11

13

2

आंध्र प्रदेश

11

1,034

2

1,047

3

अरुणाचल प्रदेश

121

15

20

156

4

असम

469

591

81

1,141

5

बिहार

57

4,589

2

4,648

6

छत्तीसगढ़

469

351

322

1,142

7

गोवा

37

5

3

45

8

गुजरात

525

706

23

1,254

9

हरियाणा

31

161

6

198

10

हिमाचल प्रदेश

116

708

6

830

11

जम्‍मू और कश्‍मीर

216

1,313

36

1,565

12

झारखंड

127

257

177

561

13

कर्नाटक

243

1,097

45

1,385

14

केरल

0

0

0

0

15

लद्दाख

3

3

1

7

16

लक्षद्वीप

0

0

7

7

17

मध्‍य प्रदेश

663

874

226

1,763

18

महाराष्‍ट्र

149

1,140

161

1,450

19

मणिपुर

104

24

67

195

20

मेघालय

228

16

7

251

21

मिजोरम

97

2

2

101

22

नागालैंड

18

5

18

41

23

ओडिशा

1,543

679

59

2,281

24

पुडुचेरी

4

3

3

10

25

पंजाब

1

463

43

507

26

राजस्‍थान

1,387

2,174

22

3,583

27

सिक्किम

24

61

3

88

28

तमिलनाडु

28

794

25

847

29

तेलंगाना

0

173

102

275

30

दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव

6

1

2

9

31

त्रिपुरा

288

2

19

309

32

उत्तर प्रदेश

1,099

4,340

486

5,925

33

उत्तराखंड

621

263

120

1,004

34

 पश्चिम बंगाल

24

137

3

164

महायोग

8,710

21,982

2,110

32,802

यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

****
 

AK/AP


(रिलीज़ आईडी: 2245147) आगंतुक पटल : 257
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu