सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केवीआईसी कर्नाटक सहित पूरे देश में अगरबत्ती मशीनों के संचालन और रखरखाव के साथ-साथ अगरबत्ती बनाने की प्रक्रिया पर कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है


प्रशिक्षण अवधि के दौरान, कारीगरों को कच्चा माल उपलब्ध कराया जाता है; प्रशिक्षण पूरा होने पर केवीआईसी द्वारा अगरबत्ती मशीनें भी वितरित की जाती हैं

प्रविष्टि तिथि: 23 MAR 2026 4:58PM by PIB Delhi

अगरबत्ती उद्योग जीवीवाई के कृषि-आधारित और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग (एबीएफपीआई) वर्टिकल के अंतर्गत आता है। केवीआईसी कर्नाटक राज्य सहित पूरे देश में अगरबत्ती मशीनों के संचालन और रखरखाव के साथ-साथ अगरबत्ती बनाने की प्रक्रिया पर मास्टर प्रशिक्षकों/विशेषज्ञों/एमडीटीसी के माध्यम से कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान, कारीगरों को कच्चा माल उपलब्ध कराया जाता है और प्रशिक्षण पूरा होने पर, केवीआईसी द्वारा कारीगरों को अगरबत्ती मशीनें भी वितरित की जाती हैं। केवीआईसी अपने सहायता प्राप्त खादी संस्थानों, प्रदर्शनियों, बिक्री केंद्रों और ऑनलाइन प्लेटफार्मों के नेटवर्क के माध्यम से उत्पादों के प्रभावी प्रदर्शन और बिक्री के लिए बाजार संपर्क भी स्थापित करता है।

कर्नाटक राज्य सहित वर्ष 2021-22 से 2024-25 के दौरान कारीगरों को वितरित की गई अगरबत्ती मशीनों का राज्यवार विवरण अनुलग्नक-I में दिया गया है।

अगरबत्ती उद्योग के अंतर्गत उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना के लिए कोई विशिष्ट प्रस्ताव नहीं है।

अनुलग्नक-I

कारीगरों को वितरित की गई अगरबत्ती मशीनों का राज्यवार विवरण

क्र. सं.

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का नाम

वित्तीय वर्ष

2021-22

2022-23

2023-24

2024-25

1

अरुणाचल प्रदेश

40

-

-

-

2

असम

-

20

40

-

3

बिहार

50

-

20

56

4

छत्तीसगढ

-

40

-

-

5

दिल्ली

-

-

20

-

6

गुजरात

-

20

40

80

7

हरियाणा

-

-

20

40

8

हिमाचल प्रदेश

-

-

20

20

9

जम्मू और कश्मीर

40

-

-

-

10

झारखंड

90

-

20

20

11

कर्नाटक

90

80

40

20

12

मध्य प्रदेश

-

45

20

40

13

महाराष्ट्र

260

60

20

-

14

मणिपुर

-

-

-

20

15

मेघालय

-

-

20

-

16

ओडिशा

50

-

-

20

17

राजस्थान

90

40

-

-

18

तमिलनाडु

140

20

40

33

19

तेलंगाना

-

40

40

-

20

उत्तर प्रदेश

100

20

60

120

21

पश्चिम बंगाल

50

-

20

-

 

 

 

 

 

 

 

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***

पीके/केसी/जीके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2244123) आगंतुक पटल : 68
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu