जनजातीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एकलव्‍य मॉडल आवासीय विद्यालयों का संचालन

प्रविष्टि तिथि: 23 MAR 2026 2:17PM by PIB Delhi

जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने आज लोकसभा में जानकारी दी कि एकलव्‍य मॉडल आवासीय विद्यालयों के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में, उत्तर प्रदेश सहित देश भर  के एकलव्‍य मॉडल आवासीय विद्यालयों में 219 छात्रों ने जेईई मेन, 34 छात्रों ने जेईई एडवांस्ड और 344 छात्रों ने एनईईटी परीक्षा उत्तीर्ण की। राज्यवार विवरण इस प्रकार है:

 

राज्य

एनईईटी

जेईई एडवांस्ड

जेईई मेन

आंध्र प्रदेश

0

1

17

छत्तीसगढ

18

3

17

गुजरात

173

3

37

हिमाचल प्रदेश

7

1

3

झारखंड

0

0

6

कर्नाटक

0

0

7

मध्य प्रदेश

115

10

51

महाराष्ट्र

7

2

7

ओडिशा

0

4

10

तेलंगाना

24

10

60

उत्‍तर प्रदेश

0

0

1

उत्तराखंड

0

0

3

कुल

344

34

219

 

उत्तर प्रदेश राज्य में 4 एकलव्‍य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए स्वीकृति दी गई है और सभी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इनमें से 3 विद्यालय कार्यरत हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं में आदिवासी छात्रों की सफलता दर बढ़ाने के लिए, ब्रिज कोर्स, उपचारात्मक कक्षाएं और शैक्षणिक मार्गदर्शन आदि पहलें की गई हैं, ये पहल छात्रों की सीखने की क्षमता में सुधार और कक्षाओं में सुचारू रूप से आगे बढ़ने में मदद करती हैं। उच्च शिक्षा और करियर में सहायता प्रदान करने के लिए करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाते हैं। कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ साझेदारी में एनईईटी/जेईई की तैयारी जैसे विशेष कोचिंग कार्यक्रम प्रदान किए जाते हैं। सीएसआर के तहत, आईआईटी- जेईई और एनईईटी की तैयारी के लिए तीन उत्कृष्टता केंद्र (सीई) स्थापित किए गए हैं: सीओई ईएमआरएस भोपाल (मध्य प्रदेश), सीओई ईएमआरएस चिंतपल्ले (आंध्र प्रदेश) और सीओई ईएमआरएस चाणकपुर (महाराष्ट्र) एकलव्‍य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी छात्रों को ऑफलाइन कोचिंग प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त, देश भर के एकलव्‍य मॉडल आवासीय विद्यालयों के सभी विज्ञान स्ट्रीम के छात्रों को आईआईटी- जेईई और एनईईटी की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग सहायता प्रदान करने के लिए इनेबल कार्यक्रम शुरू किया गया है।

चालू वित्त वर्ष के दौरान उत्तर प्रदेश में एकलव्‍य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन और विस्तार के लिए 1478.81 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है।

****

पीके/केसी/जेके/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2243909) आगंतुक पटल : 92
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu