रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय : उर्वरक विभाग
उर्वरक आयात में बढोतरी, पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित
प्रविष्टि तिथि:
20 MAR 2026 4:11PM by PIB Delhi
केंद्र सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा राज्यों के परामर्श से मांग के आधार पर उर्वरकों की पर्याप्त और समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करती है। इसका आकलन अनुमानित सकल फसल क्षेत्र, सिंचित क्षेत्र, पिछले तीन मौसम वर्षों के उपभोग पैटर्न और मिट्टी की उर्वरता अनुसार फसल विशिष्ट उर्वरक की आवश्यक मात्रा इत्यादि का ध्यान रखते हुए किया जाता है। आवश्यकता के आधार पर, उर्वरक विभाग मासिक आपूर्ति योजना जारी कर राज्यों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक आवंटित करता है।
इसके अलावा, देश में उर्वरकों की पर्याप्त और समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु उर्वरकों की मांग और स्वदेशी उत्पादन के अंतर पूरा करने के लिए आयात द्वारा इसे पहले ही मंगा लिया जाता है।
इसी अनुसार, अप्रैल-जनवरी 2025-26 और अप्रैल-जनवरी 2024-25 के दौरान यूरिया और डाई-अमोनियम फास्फेट के घरेलू उत्पादन, आयात और बिक्री से संबंधित जानकारी निम्नानुसार है:
|
उर्वरक
|
घरेलू उत्पादन
|
आयात
|
बिक्री
|
|
|
2024-25
|
2025-26
|
2024-25
|
2025-26
|
2024-25
|
2025-26
|
|
यूरिया
|
258.48
|
251.26
|
48.70
|
89.30
|
345.86
|
352.61
|
|
डाई-अमोनियम फास्फेट
|
34.25
|
33.71
|
43.09
|
60.16
|
90.31
|
91.36
|
भारत सरकार ने उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के तहत विभिन्न नैनो नाइट्रोजन उर्वरकों जैसे नैनो यूरिया और नैनो डाई-अमोनियम फास्फेट को अधिसूचित किया है।
अप्रैल-जनवरी 2025-26 के दौरान नैनो यूरिया और नैनो डाई-अमोनियम फास्फेट की बिक्री क्रमशः 182.50 लाख और 144.93 लाख बोतल (500 मिलीलीटर) रही।
***
पीके/केसी/एकेवी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2243019)
आगंतुक पटल : 93