अणु ऊर्जा विभाग
azadi ka amrit mahotsav

संसद प्रश्न: परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता विस्तार

प्रविष्टि तिथि: 19 MAR 2026 4:54PM by PIB Delhi

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में लिखित उत्तर में बताया कि देश में राजस्थान परमाणु उर्जा केन्द्र के यूनिट-1 के 100 मेगावाट को छोड़कर अभी 24 परमाणु ऊर्जा संयंत्र में परमाणु ऊर्जा स्थापन क्षमता 8,780 मेगावाट है।

पिछले तीन वर्षों के दौरान परमाणु ऊर्जा संयंत्रों से कुल विद्य़ुत उत्पादन 2022-23 में 45855 मिलियन यूनिट, 2023-24 में 47971 मिलियन यूनिट और 2024-25 में 56681 मिलियन यूनिट रहा है।

अभी, कुल 13600 मेगावाट क्षमता के 18 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर क्रियान्वयनधीन हैं, जिनमें प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर-500 मेगावाट सहित 10 निर्माणाधीन परमाणु रिएक्टर और 8 पूर्व-परियोजना गतिविधियों से संबंधित रिएक्टर शामिल हैं।

स्थान

परियोजना

क्षमता (मेगावाट)

निर्माणाधीन/संचालित परियोजनाएं

राजस्थान

आरएपीपी-8

700

कुडनकुलम, तमिलनाडु

केकेएनपीपी-3 और 4

2 x 1000

केकेएनपीपी-5 और 6

2 x 1000

गोरखपुर, हरियाणा

जीएचएवीपी-1 और 2

2 x 700

कैगा, कर्नाटक

कैगा-5 और 6

2 x 700

प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर, कलपक्कम

पीएफबीआर

1 x 500

 

परियोजना पूर्व गतिविधियों वाली परियोजनाएं

गोरखपुर, हरियाणा

जीएचएवीपी-3 और 4

2 x 700

चुटका, मध्य प्रदेश

चुटका-1 और 2

2 x 700

माही बांसवाड़ा, राजस्थान

माही बांसवाड़ा-1 और 2

2 x 700

माही बांसवाड़ा-3 और 4

2 x 700

सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम-भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड- भविनी अभी तमिलनाडु के कल्पक्कम में 500 मेगावाट क्षमता वाले प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) परियोजना संचालित करने पर काम कर रहा है। सरकार ने कल्पक्कम में एफबीआर 1 और 2 की दो इकाइयों के लिए पूर्व-परियोजना गतिविधियां पूरी करने को मंजूरी दी है। पीएफबीआर में रिएक्टर में परमाणु विखंडन श्रृंखला प्रतिक्रिया शुरू होने पर, एफबीआर 1 और 2 परियोजनाओं के लिए सरकार से वित्तीय मंजूरी हेतु संपर्क किया जाएगा।

***

पीके/केसी/एकेवी/एम


(रिलीज़ आईडी: 2242644) आगंतुक पटल : 77
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu