वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कृषि बीमा कंपनी ऑफ इंडिया लि. (एआईसी) ने महिला किसानों को सशक्त बनाने के लिए 'कृषि सखी' पहल शुरू की


इस एआईसी पहल द्वारा देश में कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए महीने-वार गतिविधियों की श्रृंखला

प्रविष्टि तिथि: 18 MAR 2026 8:02PM by PIB Delhi

कृषि बीमा कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा वर्ष 2026 को 'अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष' के रूप में मान्यता देने के क्रम में महिला किसानों को सशक्त बनाने और समावेशी विकास प्राप्त करने की दिशा में कार्य करने के लिए 'कृषि सखी' पहल शुरू की है।अपने मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में संरचित इन महीने-वार गतिविधियों के माध्यम से, एआईसी का उद्देश्य निरंतर जागरूकता पैदा करना, कृषि और फसल बीमा में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा भारत में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने में उनके योगदान का उत्सव मनाना है।

जनवरी 2026 में, पहल के बारे में प्रारंभिक जागरूकता पैदा करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक परिचयात्मक वीडियो जारी किया गया। फरवरी में, मुख्यालय में एआईसी के सभी कर्मचारियों के साथ एक छोटा वॉकाथॉन आयोजित किया गया, जिसमें #AICforHer का प्रतीक वाला कार्डबोर्ड प्रदर्शित किया गया, जो कृषि में महिलाओं के लिए एकता, लचीलापन और सामूहिक समर्थन का प्रतीक था। 

मार्च माह में, महिला किसानों के लिए फसल बीमा योजनाओं और उनके लाभों पर केंद्रित ग्राउंड-लेवल कार्यशालाएँ और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जनवरी और फरवरी में आयोजित गतिविधियों के वीडियो निम्नलिखित लिंक्स पर देखे जा सकते हैं

:https://www.instagram.com/reel/DUKYspfE6uE/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlhttps://www.instagram.com/reel/DVTCHykkycb/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzR

इस पहल के तहत वर्ष के शेष महीनों के लिए संबंधित लेखों और साक्षात्कारों का प्रकाशन, ग्रामीण क्षेत्रों (विशेष रूप से महिला किसानों और ग्रामीण परिवारों को लक्षित) में स्वच्छता और स्वास्थ्य पर जागरूकता अभियान आदि जैसी कई अन्य गतिविधियाँ निर्धारित की गई हैं, ताकि देश भर में महिला किसानों को मान्यता दी जाए, सशक्त बनाया जाए और उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

 

***

पीके/ केसी /एमएम /डीए 


(रिलीज़ आईडी: 2242176) आगंतुक पटल : 209
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi