कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सरकार ने पूरे देश में 10,000 किसान उत्पादक संगठनों के पंजीकरण की उपलब्घि हासिल की

प्रविष्टि तिथि: 17 MAR 2026 7:14PM by PIB Delhi

सरकार "10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन और संवर्धन" के लिए एक केंद्रीय क्षेत्र योजना लागू कर रही है। 1 मार्च, 2026 तक, इस योजना के तहत पूरे देश में 10,000 किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) पंजीकृत किए जा चुके हैं।

1 मार्च, 2026 तक, 10,000 एफपीओ योजना के तहत 1,175 एफपीओ ऐसे हैं जिनमें 100% महिला सदस्य पंजीकृत हैं।

1 मार्च, 2026 तक, 10,000 एफपीओ योजना के तहत पूरे देश में 23.55 लाख महिला किसान पंजीकृत हैं।

यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

*****

पीके / केसी/ एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2241552) आगंतुक पटल : 59
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi