आयुष
azadi ka amrit mahotsav

आयुष अनुसंधान में नैतिक समीक्षा के लिए एक नया मानदंड स्थापित करते हुए, सीसीआरएएस की केंद्रीय नैतिकता समिति (सीईसी सीसीआरएएस) का एसआईडीसीईआर-एफईआरसीएपी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मूल्यांकन किया गया

प्रविष्टि तिथि: 13 MAR 2026 5:06PM by PIB Delhi

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तहत केन्द्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसन्धान परिषद् (सीसीआरएएस) की केंद्रीय नैतिकता समिति (सीईसी) का 9 से 12 मार्च 2026 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त नैतिकता प्रत्यायन निकाय - एशियाई और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में नैतिक समीक्षा समितियों के मंच (एफईआरसीएपी) के तत्वावधान में रणनीतिक नैतिक समीक्षा क्षमता विकास पहल (एसआईडीसीईआर) द्वारा बाहरी मूल्यांकन किया गया।

सर्वेक्षण दल में दो अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षक और तीन भारतीय सर्वेक्षक शामिल थे, जिन्होंने समिति की नैतिक समीक्षा प्रक्रियाओं और परिचालन मानकों का व्यापक मूल्यांकन किया।

एसआईडीसीईआर-एफईआरसीएपी फाउंडेशन अंतरराष्ट्रीय सहयोग और क्षमता निर्माण के माध्यम से स्वास्थ्य अनुसंधान के नैतिक आचरण को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित है। इसकी कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया नैतिकता समितियों को वैश्विक, राष्ट्रीय और स्थानीय मानकों के अनुरूप परखती है, जिससे निरंतर गुणवत्ता सुधार को बढ़ावा मिलता है और मानव अनुसंधान प्रतिभागियों की सुरक्षा बढ़ती है।

अब तक, समकालीन चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र से संबंधित 17 भारतीय संस्थानों की समीक्षा एसआईडीसीईआर-एफईआरसीएपी सर्वेक्षण टीम द्वारा की जा चुकी है। विशेष रूप से, सीसीआरएएस की केंद्रीय आचार समिति आयुष क्षेत्र से इस प्रतिष्ठित मूल्यांकन को करने वाली पहली नैतिकता समिति बन गई है।

यह महत्वपूर्ण पहल सीसीआरएएस की नैतिक समीक्षा प्रक्रियाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उम्मीद है कि इस प्रयास से आयुष अनुसंधान प्रणाली में नैतिकता के शासन के मानकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ऊंचा उठाया जाएगा और यह अन्य प्रमुख आयुष संस्थानों के लिए एक अनुकरणीय मॉडल के रूप में कार्य करेगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001NR86.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002M7T5.gif

***

पीके/केसी/जीके


(रिलीज़ आईडी: 2239728) आगंतुक पटल : 65
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil