राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग  ने झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर उपमंडल अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण नवजात शिशु की कथित मृत्यु का स्वतः संज्ञान लिया

खबरों के मुताबिक, एम्बुलेंस न मिलने के कारण पिता को शिशु के शव को गत्ते के बक्से में रखकर गांव ले जाना पड़ा

एनएचआरसी ने रांची स्थित स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव और झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी

प्रविष्टि तिथि: 13 MAR 2026 11:49AM by PIB Delhi

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर उपमंडल अस्पताल में सही ढंग से प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर चिकित्सा देखभाल न मिलने के कारण नवजात शिशु की मृत्यु की खबर का स्वतः संज्ञान लिया है। खबरों के अनुसार, 7 मार्च 2026 को अस्पताल द्वारा एम्बुलेंस की सुविधा न दिए जाने पर पिता को शिशु के शव को गत्ते के बक्से में रखकर बंगरासाई गांव ले जाना पड़ा।

आयोग ने पाया है कि अगर इस खबर में दी गई जानकारी सही है, तो यह पीड़िता के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला है। इसलिए, आयोग ने रांची स्थित स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव और झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

9 मार्च 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल के कर्मचारियों ने परिवार को मृत शिशु के शव को अस्पताल से बाहर ले जाने के लिए मजबूर किया और किसी भी प्रकार की सहायता देने से भी इनकार कर दिया।

*************

 

पीके/केसी/एनएस

 


(रिलीज़ आईडी: 2239492) आगंतुक पटल : 133
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Urdu , Tamil